हीरालाल डांगी बने भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ चावंड के मानद सचिव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ चावंड जिला सलूंबर के मानद सचिव पद पर हीरालाल डांगी को नियुक्त किया। सुरेंद्र कुमार पाण्डे सी.ओ. स्काउट मण्डल मुख्यालय उदयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी ब्लाक सराड़ा एवं पदेन प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट स्थानीय संघ चावंड एन एल बुनकर ने इस आशय का आदेश जारी कर भारत स्काउट गाइड राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ चावंड के पूर्व सचिव अशोक कुमार शर्मा के स्थान पर हीरालाल डांगी पुस्तकालय अध्यक्ष राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाल निंबोदा‌, ब्लॉक सराड़ा को स्काउट गाइड स्थानीय संघ चावंड के मानद सचिव पद पर नियुक्ति प्रदान की है।

इस अवसर पर पाण्डे ने यह भी बताया कि हीरालाल डांगी ने मंडल मुख्यालय उदयपुर पर उपस्थित होकर सचिव पद के कार्यों , कर्तव्यों तथा दायित्वों की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की तथा राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं राज्य मुख्यालय जयपुर के द्वारा संपूर्ण भारत संचालित ऑनलाइन यूथ मेंबर सिस्टम की भी जानकारी ली जिससे स्थानीय संघ के अधीनस्थ सभी राजकीय और निजी विद्यालयों को ऑनलाइन पोर्टल पर एक मंच पर लाया जा सके।

डांगी ने स्थानीय संघ को उत्तरोत्तर प्रगति की ओर ले जाने तथा संख्यात्मक तथा गुणात्मक वृद्धि और उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए आधिकाधिक स्काउट गाइड को जोड़कर इस प्रवृति से लाभान्वित करवाते के लिए सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में भारत स्काउट गाइड की प्रवृत्ति संचालित करवाने का विश्वास दिलाया। मण्डल मुख्यालय के सभी स्टाफ ने डांगी को स्थानीय संघ चावंड के सचिव पद पर मानद नियुक्त होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments