गुरु अर्जुन दास ने किया 577 वें लंगर का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

श्रीगंगानगर (संस्कार सृजन) श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु अर्जुन दास द्वारा सत्संग भवन में 577 वें लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में लस्सी मखनी युक्त मटर  पुलाव का वितरण किया गया। 

गुरु अर्जुन दास द्वारा आगामी महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया गया कि " हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। शिवजी से जुड़े व्रतों में महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, जोकि हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को होती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भक्त व्रत रखकर श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा करते हैं और शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। शिवजी से जुड़े व्रतों में महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, जोकि हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को होती है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 08 मार्च को है। इस दिन रात्रि जागरण का भी विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि एक अवसर और संभावना है, जब आप स्वयं को, हर मनुष्य के भीतर बसी असीम रिक्तता के अनुभव से जोड़ सकते हैं, जो कि सारे सृजन का स्त्रोत है। एक ओर शिव संहारक कहलाते हैं और दूसरी ओर वे सबसे अधिक करुणामयी भी हैं। वे बहुत ही उदार दाता हैं। यौगिक गाथाओं में वे, अनेक स्थानों पर महाकरुणामयी के रूप में सामने आते हैं। उनकी करुणा के रूप विलक्षण और अद्भुत रहे हैं। इस प्रकार महाशिवरात्रि कुछ ग्रहण करने के लिए भी एक विशेष रात्रि है। यह हमारी इच्छा तथा आशीर्वाद है कि आप इस रात में कम से कम एक क्षण के लिए उस असीम विस्तार का अनुभव करें। जिसे हम शिव कहते हैं। यह केवल एक नींद से जागते रहने की रात भर न रह जाए। यह आपके लिए जागरण की रात्रि होनी चाहिए, चेतना व जागरूकता से भरी एक रात।

समिति द्वारा सेवाएं गुरु अर्जुन दास, हुक्मी देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा,पंडित नरेश शर्मा, आशा रानी, सुभाष छाबडा,एमडी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, अभिषेक नवनीत मलोट, मिकी ,सुमन, साहिल, देवेंद्र, संजु, यशपाल पुनम, छिद्र पाल, जस्न कोर कमलजीत सिंह विडंग व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments