जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) बेटी फाउंडेशन औऱ केटीसी ग्रुप के सहयोग से पिंक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इस अवार्ड शो में 51 महिला और 51 पुरुषों को सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3 बजे से जयपुर स्थित मिस्टिक फाल्स होटल में किया गया | जिसमें सेलिब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस रितु शिवपुरी और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केटीसी ग्रुप के चेयरमैन वॉटरप्रूफिंग किंग राज खान रहे |
सेलिब्रिटी गेस्ट अभिनेत्री रितु शिवपुरी ने कहा कि आजकल महिलाएं पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं, उनको आगे बढ़ता हुआ देखकर बड़ी खुशी होती है | महिलाओं को यही कहना चाहूंगी कि वह पूरी शिद्दत के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें और अपनी एक अलग से पहचान बनाएं |
वहीं मुख्य अतिथि वॉटरप्रूफिंग किंग राज खान ने कहा कि बेटी फाउंडेशन द्वारा पहली बार महिलाओं को बिना किसी फीस के अवार्ड प्रदान किया है, जो एक जयपुर में इतिहास है | सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं |
आयोजक राज शर्मा और राहुल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जयपुर की महिलाओं को एक मंच प्रदान कर उनके हौसले को बुलंद करना है | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान के तहत बेटी फाउंडेशन पिछले 8 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-