जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव विजय एन ने बताया कि मंडल द्वारा 5 अक्टूबर 2023 को विधि अधिकारी ग्रेड- 2 के 2 पद, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के 59 पद एवं कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता के 53 पदों के लिए भर्ती सहित कुल 114 पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 9 जनवरी 2024 को किया गया था। विधि अधिकारी ग्रेड-2 एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी का भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया चुका है एवं शीघ्र ही कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता के 53 पदों के लिए आयोजित हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम भी जारी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गयी है और सफल अभ्यर्थियों के अंक एवं मेरिट मंडल की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-