प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए 1508 करोड़ की राशि स्वीकृत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर भारत सरकार ने प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में 430 करोड़ रूपए की राशि जारी की है। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 30 हजार से अधिक पक्के आवास के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए केंद्रीय सहायता के रूप में 1078 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलात मंत्री हरदीप पुरी से विगत दिनों मुलाकात कर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 87 हजार परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बकाया 430 करोड़ रूपए की राशि जारी करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री के आग्रह पर केंद्र सरकार ने यह राशि जारी कर दी है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थी परिवारों को पक्के आवास के निर्माण के लिए निर्धारित किस्त की राशि मिल सकेगी और वे समय पर अपना घर बना सकेंगे। 

इसी प्रकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शहरी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों ने पक्के आवास की आवश्यकता से अवगत कराया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में आकलन कर प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए थे। 

मुख्यमंत्री की पहल पर भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार केंद्र सरकार ने 30 हजार से अधिक पक्के आवासों के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में 1078 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments