श्रीमती चंदादेवी मोदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला में बाल संरक्षण एवं शोषण के बचाव की दी जानकारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) श्रीमती चंदा देवी मोदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला में विभागीय निर्देशानुसार 'सुरक्षित विद्यालय सुरक्षित राजस्थान' जागरूकता के लिए आयोजित तृतीय चरण कार्यक्रम दौरान गुड टच- बेड टच (जागरूकता और संवेदनशीलता) विषय पर छात्राओं के साथ विशेष वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता कौशल सिंह राठौड़, अभियोजन अधिकारी नीमकाथाना (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 1) रहे। राठौड़ ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख ) गुड टच बेड टच, पोक्सो एक्ट और यौन हिंसा, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के प्रति घटित हो रहे अपराधों की जानकारी एवं बचाव के उपायों के साथ उनके संबंध में कानूनी धाराएं तथा बचाव के तरीकों आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। 

आज के समय में बालकों के प्रति विद्यालयों, बाजार,अस्पताल,यात्रा आदि के दौरान होने वाले अपराध तथा उनसे बचने के तरीकों के बारे में बताकर विद्यार्थियों को  सावचेत किया तथा उनका मनोबल बढ़ाया। प्रश्न वार्ता में दौरान छात्रों और शिक्षकों द्वारा पूछे गए विषयों पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी देकर संतुष्ट किया गया।

बताया कि बाल संरक्षण अधिनियम बच्चों के संरक्षण,उनके हकों की सुरक्षा और उनकी समृद्धि के लिए बनाया गया एक कानून है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित रखना और उनके संपर्क में होने वाले शोषण या उत्पीड़न को रोकना है। किशोर न्याय एक कानून है जो किशोर आधिकारिता और उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। इसमें किशोरों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में विविध प्रावधान होते हैं।

कार्यक्रम दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुहाला (पीईईओ विद्यालय) के विद्यार्थी एवं प्रधानाचार्य मदन वर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर प्रधानाचार्य हजारीलाल सैनी द्वारा आगंतुक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा छात्राओं को विद्यालय में स्थित गरिमा पेटी की जानकारी एवं विद्यालय में उसके महत्व विषय पर प्रकाश डालते उपयोगिता के बारे में बताया गया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments