जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
भोपाल (संस्कार सृजन) लोकसभा चुनाव एवं न्याय यात्रा को लेकर पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन अध्यक्ष एवं कमेटी पदाधिकारी लोकसभा चुनाव प्रभारी से मांग की है कि पुरी लिस्ट बनाने में ना लगे जिस लोकसभा में दो नाम हैं उस लोकसभा में उम्मीदवार से कह दें कि तैयारी करें, क्योंकि विधानसभा चुनाव से जमीनी कांग्रेस संगठन कार्यकर्ता का मनोबल गिराहुआ है | इसलिए जल्द लिस्ट जारी करें जिससे मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता का मनोबल बढे और न्याय यात्रा सफल हो |
छिंदवाड़ा लोकसभा में चुनाव प्रचार का माहौल बन रहा है | वहां पर कांग्रेस को जीताने का प्रयास कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है और कार्यकर्ता भी जोश में है | 2 मार्च से मध्यप्रदेश में न्याय यात्रा भी प्रवेश करेगी इसको लेकर भी कांग्रेस संगठन तैयारी में लगा है |
पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ, छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ न्याय यात्रा में 6 तारीख तक राहुल गांधी के साथ रहेंगे और मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने की हुँकार भरेंगे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-