मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी में हुई ऐतिहासिक वृद्धि

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लखनऊ (संस्कार सृजन) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल मार्ग दर्शन में ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने बहुत गम्भीर व सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) के अनुसार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आमदनी में इजाफा करने के बहुआयामी प्रयास किये जा रहे हैं। मनरेगा के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को काम देने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में 2023-24 में अब तक मनरेगा योजना के तहत कुल 31.15 करोड़ मानव दिवस सृजित हुए, जिनमें से 13.16 करोड़ महिलाएं हैं जो लगभग 42 प्रतिशत है। महिला मेट मनरेगा में प्रबंधन और पर्यवेक्षण के लिए महिला श्रमिकों के लिए सहायक सिद्ध हो रही हैं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो रही है। मनरेगा योजना में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी तेजी के साथ आगे बढ़ी है। ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन से महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं।

उत्तर प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) के तहत महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण रोजगार योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी 2019-20 और 2020-21 में 34 प्रतिशत रही, वर्ष 2021-22 में 37 प्रतिशत रही, वर्ष 2022-23 में 38 प्रतिशत रही और वर्ष 2023-24 में माह अब तक बढ़कर औसतन 42 प्रतिशत हो गई है, जो अब तक का महिलाओं की मनरेगा में भागीदारी में सबसे अधिक है।

बीते वर्षों से महिला लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने में प्रदेश तेजी से जुटा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस योजना के तहत अब तक 2024 तक 31.15 करोड़ मानव दिवस सृजित हुए, जिनमें से 13.16 करोड़ महिलाएं हैं, जो लगभग 42 प्रतिशत है।

आयुक्त ग्राम्य विकास जी. एस. प्रियदर्शी ने बताया कि मनरेगा में सक्रिय महिला श्रमिकों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से भी जोड़ा जा रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments