दीया कुमारी ने पैक किया पिटारा - राजस्थान में पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, महिलाओं के लिए बड़े ऐलान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान विधानसभा में भनज लाल सरकार की ओर से पहला बजट पेश किया जाएगा | जिसे वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश करेंगी | डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के राज्य लेखानुदान (बजट) को अन्तिम रूप दे दिया है  | 

अब 8 फरवरी को दीया कुमारी विधानसभा में अपना पिटारा खोलेंगी | यह लेखानुदान काफी अहम होने वाला है  क्योंकि दीया कुमार वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश कर इतिहास रचने वाली है | राजस्थान में पहली बार स्वतंत्र रूप से किसी महिला वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश करेंगी | इससे पहले वसुंधरा राजे ने बजट पेश किया था लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में बजट पेश किया है | 2003 से 2023 तक सीएम द्वारा ही बजट पेश किया जा रहा है | यानी 20 साल बाद किसी पूर्ण कालिक वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया जाएगा |

दीया कुमार के लेखानुदान से राजस्थान की जनता को काफी उम्मीदें हैं | वहीं कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव है तो भजन लाल सरकार भी चाहेंगी कि जनता के सामने ऐसा बजट पेश किया जाए | जिससे उन्हें डबल इंजन की सरकार पर भरोसा हो जबकि लोगों की नजर बीजेपी के घोषणा पत्र पर है जिसमें दिये गए कई घोषणाओं का ऐलान किया जा सकता है |

राजस्थान की जनता को सबसे ज्यादा उम्मीद पेट्रोल-डीजल के दामों से हैं क्योंकि पूरे देश में करीब सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल का दाम राजस्थान में हैं क्योंकि कांग्रेस की सरकार में इस पर वैट कम नहीं किया गया जबकि बीजेपी शासित राज्यों में वैट को कम किया गया है | अब राजस्थान में बीजेपी की सरकार है तो उम्मीद है कि वैट कम किया जाएगा |

माना जा रहा है कि दीया कुमारी राजस्थान के युवाओं के लिए कई नई नौकरी भर्ती का ऐलान कर सकती हैं क्योंकि राजस्थान के युवा हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती,प्रोग्रामर भर्ती,थर्ड ग्रेड लाइब्रेरियन, पटवारी, नायब तहसीलदार,प्रथम श्रेणी लाइब्रेरियन, सेकंड ग्रेड लाइब्रेरियन,महिला पर्यवेक्षक, महिला बाल विकास विभाग भर्ती का इंतजार कर रहे हैं |

केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक खुद को महिलाओं की हितैशी साबित करने में लगी है  | ऐसे में महिलाओं के लिए राजस्थान सरकार अहम घोषणाएं कर सकती है इसमें लखपित दीदी की संख्या बढ़ाने के वादे को पूरा किया जा सकता है जो बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा था |

इन सब के अलावा Old Pension Scheme पर भी लोगों का ध्यान होगा जिस पर सरकार अहम घोषणा कर सकती है | वहीं, इंफ्कास्ट्रक्चर और पर्यटन क्षेत्र में नई घोषणा हो सकती है | क्योंकि केंद्रीय अंतरिम बजट में भी निर्मला सीतारमण ने इन चीजों पर जोड़ दिया था | वैसे भी भजन लाल सरकार का मानना है कि वह 25 साल के भविष्य के मुताबिक नई योजनाओं को लाएगी |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments