पंचायत समिति गोविंदगढ़ की ग्राम पंचायत देवथला के 4 साल बेमिसाल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पंचायत समिति गोविंदगढ़ की ग्राम पंचायत देवथला के 4 साल बेमिसाल रहे हैं | कोयली देवी दुसाद के सरपंच बनते ही 2020 में कोरोना की महामारी आ गयी थी | उसमें गरीब लोगों को भामाशाहों के माध्यम से खाद्य सामग्री के किट, सब्जियां उपलब्ध करवाई | बेहतर इलाज के लिए अस्पताल और डॉक्टर की मॉनिटरिंग कर गांव के किसी भी व्यक्ति को कोरोना से मौत का ग्रास नहीं बनने दिया | सरपंच कोयली देवी दुसाद और पूर्व जिला पार्षद हनुमान सहाय दुसाद ने बताया कि 4 साल में ग्राम पंचायत में बेमिसाल कार्य हुए हैं |

ग्राम पंचायत देवथला के प्रमुख विकास कार्य इस प्रकार हैं :-

(1) ग्राम पंचायत के पास में देवथला हेतु उप स्वास्थ्य केंद्र खुलवाया |

(2) खाद्य  गोदाम का अधूरा निर्माण पूरा करवाया | 

(3) आरोग्य परामर्श केंद्र खुलवाया |

(4) तिगरिया मोड स्टैंड पर शौचालय बनाया |

(5) पशु उपकेंद्र बिल्डिंग का निर्माण करवाया |

(6) गांव में जर्जर भवनों को गिराकर गांव की सूरत बदलने का काम किया |

(7) तिगरिया मोड पर सामुदायिक भवन बनवाया |

(8) एमएलए लेड,जिला परिषद ,पंचायत समिति और पंचायत से 25 सड़के बनाई जो पंचायत समिति गोविंदगढ़ में सर्वाधिक हैं |

(9) गांव के मुख्य आबादी और ढाणियों में तीन पाइप लाइन डाली |

(10) निवाणा स्टैंड से चारणवास तक PWD से 45 लाख रुपए की सड़क बनवाई |

(11) देवथला चौराहा पीपली से झाडलीया वाली ढाणी तक PWD से 42 लाख रुपए की सड़क बनवाई |

(12) भामाशाह के माध्यम से पंचायत परिसर में कुर्सियां, फर्नीचर, AC 5 लाख रुपए की लागत से लगवाया |

(13 शिप्रा गर्ग सोगना नि:शुल्क लाइब्रेरी भामाशाह के माध्यम से 25 लाख रुपए की लागत से बनवाई |

(14) लाइब्रेरी के पीछे आधुनिक शौचालय निर्माण ढाई लाख रुपए कीलागत से मुरारी लाल शर्मा द्वारा करवाया |

(15) राधा कृष्ण मंदिर के सामने गेट का निर्माण भामाशाहों के माध्यम से करीब 10 लाख रुपए की लागत से करवाया |

(16 ) राधा कृष्ण मंदिर के पास शिवजी के मंदिर का निर्माण भामाशाह के माध्यम से करीब 10 लाख रुपए से करवाया |

(17) भामाशाह के माध्यम से आठ बेरीकेट्स जो सड़क पर हादसे रोकने के काम में आते हैं 2 लाख रुपए की लागत से बनवाए |

(18) मुख्य गांव में चार गेट लोहे के भामाशाहों के माध्यम से लगवाए |

(19) देवथला सीनियर स्कूल में फर्नीचर, पानी की टंकी, शौचालय निर्माण 5लाख रुपए की लागत से भामाशाहो  के माध्यम से बनवाए |

(20) निवाणा-देवथला में 11 आंगनबाड़ी केंद्र पर टेबल, कुर्सी, दरी, पानी कैन, खिलौने, अलमारी 5 लाख रुपए की लागत से रखवायी |

(21) कन्या पाठशाला स्कूल में प्रधानाध्यापक कमरा, बाउंड्री, इंटरलॉकिंग, फर्नीचर, रंग रोगन विद्यालय को चमकाने के लिए 15 लाख रुपए की लागत से भामाशाहों के माध्यम से करवाया |

(21) शैतान बाबा जी के मंदिर के पीछे 15लाख रुपए की लागत से सेवा सदन भवन भामाशाह के माध्यम से बनवाया |

(22) 53 पानी की टंकियां मुख्य बस स्टेंड पर, ढाणीयो में 30 लाख रुपए की लागत से बनाकर पेयजल की समस्या को दूर करने का काम किया |

(23) भामाशाहों के माध्यम से दो वाटर कूलर लगाए |

(24) शैतान बाबा जी के मंदिर के पास 19 लाख रुपए की लागत से बोरिंग निर्माण एवं पाइपलाइन कार्य प्रगति पर |

(25) आनंदपुरी में बोरिंग कार्य प्रगति पर |

(26) प्रधानमंत्री आवास से 15लोगों को आवास दिलवाया |

(27) 75 लोगों को शौचालय दिलवाया |

(28) नरेगा से खेजरोली सड़क पर शमशान का सौंदर्य करण करवाया |

(29) नरेगा से गोचर भूमि की रक्षा हेतु कच्चा निर्माण चारदीवारी करवायी |

(30) नरेगा द्वारा गोचर भूमि में मॉडल तालाब निर्माण कार्य प्रगति पर | 

(31) तीन ग्रेवल सडक नरेगा द्वारा कार्य प्रगति पर |

(32) 22 गरीब लोगों को ग्राम पंचायत ने नि:शुल्क पट्टे दिए |

(33) मुख्य स्टैंड पर सोखता पिट गंदे पानी संग्रहण के लिए बनवाया |

(34) मुख्य स्टैंड पर सौंदर्यकरण हेतु ढाई लाख रुपए की टाइल लगवाई |

(35) गांव के तीन किसानों को पशु आवास दिलवाया |

(36) राजकीय कन्या  प्राथमिक विद्यालय देवथला को क्रमोन्नत करवाया |

सरपंच कोयली देवी दुसाद और पूर्व जिला पार्षद हनुमान सहाय दुसाद ने कहा कि आने वाले बाकि 1 साल में ग्राम पंचायत देवथला विकास कार्य में पंचायत समिति गोविंदगढ़ में  नंबर 1 रहेगी |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments