जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सांवर मल जाट की अध्यक्षता में प्रार्थना सत्र से की गई।
एनएसएस प्रभारी सांवरमल जाट व अनिता कुमावत ने बताया कि प्रथम सत्र में प्रार्थना के साथ क्रमशः स्वयंसेविकाओं से अनमोल वचन व्यक्त किए। इसके बाद श्रमदान कर चौमूं के मोरीजा रोड, बस स्टैंड व होली दरवाजा होते हुए मुख्य बाजार में पर्यावरण संरक्षण को लेकर रैली निकाली।
तत्पश्चात् एनसीसी क्रिकेट अकेडमी पहुंचकर स्वयंसेविकाओं को क्रिकेट एवं कब्बडी टीमो में विभाजित करके प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जिसमें क्रिकेट टीम के कोच अंजली गोरा के निर्देशन में आरती जाट की टीम एवं कबड्डी के कोच तनु प्रजापत के निर्देशन में सोनू घोसल्या की टीम विजेता रही।
इस दौरान रैली एवं प्रतियोगिताओ के दौरान कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी, अकादमी के निदेशक नंछू राम गौरा, धर्मा नागा उपस्थित रहे। अंत में स्वयंसेविकाओं को खेल के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ से अवगत करवाया गया जिसमें स्वयंसेविकाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments