राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के मोरिजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में एनएसएस की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। 

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार, मुख्य अतिथि डॉ ब्रजमोहन वर्मा प्रांत प्रौढ प्रमुख, विशिष्ट अतिथि सुभाष, जिला प्रचारक, योगाचार्य नानूराम डागर, सुरेश कुमार गोदारा जिला संयोजक द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस प्रभारी डॉ.सांवरमल जाट ने सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं शिविर के उद्देश्य से अवगत करवाया एवं एनएसएस के ध्येय  वाक्य "स्वयं से पहले आप" के महत्व को समझाया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुभाष ने बताया कि एनएसएस की शुरुआत 24 सितंबर 1969 को हुई थी उन्होंने अनेक दृष्टांतों के माध्यम से सेवा के महत्व को समझाते हुए समर्पण भाव से राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया।

योगाचार्य नानूराम ने बताया कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म दूसरे की सेवा करना है एवं एनएसएस बौद्धिक शारीरिक व मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्य अतिथि बृजमोहन वर्मा ने व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पण, त्याग व सेवा को आवश्यक बताया एवं देश की युवा पीढ़ी को पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण न करते हुए भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समाज में महत्व के बारे में बताया व अनिता कुमावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉक्टर दीपाली जैन, डॉ सुरेश कुमार वर्मा, डॉ. शमशेर खान, डॉ. हंसा लुनायच, डॉक्टर हेमलता आकोदिया, डॉ. अभिलाषा जैमन, डॉ. पारुल वर्मा, डॉ. उषा परनामी, डॉ. माधुरी गोस्वामी, डॉ. वंदना उपाध्याय, डॉ. पंकज कुमारी, अजय चौधरी, प्रहलाद यादव,  जितेंद्र कुलदीप एवं तकनीकी सहायक शिव सैनी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments