कैर के बालाजी मंदिर सेवा समिति की आम मीटिंग में नए गेट लगाने पर हुआ मंथन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री कैर के बालाजी मंदिर , श्रीराम विहार, महल योजना, जगतपुरा सेवा समिति की आम बैठक में उपस्थित सदस्यों के सामने आज नागरिक विकास समिति ब्लॉक 265 सेक्टर 26 के पदाधिकारीगण, गणमान्य कॉलोनी वासियों एवं स्थानीय महिलाओं ने कैर के बालाजी मंदिर में प्रवेश हेतु एक गेट ब्लॉक 265 की तरफ आईओसीएल लाईन पर खोलने के लिए अनुरोध किया।


उपस्थित महिलाओं द्वारा बतलाया गया कि मन्दिर में पूजा अर्चना करने के लिए काफी लंबा चक्कर लगा कर आना पड़ता है और सुनसान लम्बे रास्ते पर नसेडी, अफीमचियों, शरारती तत्वों और समाजकंटकों का सदैव डेरा लगे रहने से डर बना रहता है । इस सुनसान रास्ते पर सुबह शाम को अंधेरा और दोपहर के समय तो मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आना कोई आसान काम नहीं लगता। मंदिर में आने वाली महिलाओं और लड़कियों को इन रास्तों से आने पर कई बार अप्रिय घटनाओं का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण कई महिलाओं और लड़कियों ने मंदिर आना ही बंद कर दिया है। 

नागरिक विकास समिति ब्लॉक 265 सेक्टर 26 प्रताप नगर जयपुर अध्यक्ष माया देवी ने बताया कि ऐसी ही अनेक समस्याओं को लेकर आज मन्दिर परिसर में नागरिक विकास समिति के पधाधिकारी और कॉलोनी निवासी बालाजी सेवा समिति की साधारण सभा की मीटिंग में सम्मलित हुए। कॉलोनी निवासी की इस समस्या के शीघ्र समाधान हेतु मंदिर समिति के पधाधिकारी ने मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही ब्लॉक 265 की तरफ नया गेट खोलने की सहमति व्यक्त करते हुए मंदिर निर्माण में आमजन की ओर से भी ज्यादा से ज्यादा सहयोग देने का आव्हान किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments