जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
दौसा (संस्कार सृजन) ज़िले के गाँव जसोता स्थित माँ वैष्णो माँ नर्बदा सेवा समिति ने सर्व समाज के सहयोग से बेसहारा की सहायता की है | गाँव में एक शिला नाम की महिला का डिलीवरी के दौरान अपनी बच्ची को जन्म देकर के ही निधन हो गया था | वह परिवार में कमाने वाली एकमात्र सहारा थी और उसके स्वर्गवास होने के बाद यह परिवार आर्थिक तंगी में आ गया | डिलीवरी के दौरान उनको बचाने के लिए काफी रूपए खर्च होने केे बाद भी उनको जीवन दान नही मिल सका,ऐसी स्थिति में अंत समय में उनकी जीवन की ड़ोर टूट गई | इस परिस्थिति को देखते हुए सर्व समाज के सहयोग से नवयुवक हेल्प टीम माँ वैष्णो माँ नर्बदा सेवा समिति के सहयोग से सभी सहयोगकर्ताओं के सहयोग से मिशन चला कर के उनकी विधवा सास और बैसहारा बच्चो के लिए व उनकी बेटी 15 दिन की उनके बेटे 3 वर्ष के सहयोग के लिए मिशन चलाया गया | मिशन में कुल सहयोग राशि-1,70329 (एक लाख सत्र हजार तीन सौ उन्तीस) रू. प्राप्त हुए जिसमे 75 -75 हजार की एफडी दोनों बच्चों के नाम करवा दी गई और शेष राशि बुजुर्ग दादी को घर खर्च के लिए दे दी गई |
मिशन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नरशी मीणा जकसोली ने बताया की मिशन किसी एक व्यक्ति के सहयोग से सफल नही होता है | इसमे सभी सहयोग कर्ता के सहयोग से ही सफल होते हैं | मिशन समापन पर सुनील कुमार मीणा (संदीप पबड़ी) ने सभी सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी सहयोग करता हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगो की सेवा में उपस्थित रहेंगे ऐसी आशा और उम्मीद आप सभी से करते है |
वहीं जसोता की सरपंच बबली देवी मीणा ने 11000 रू का नगद सहयोग देते हुए बताया कि हम इस परिवार को सरकार की सभी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे | ऐसे कार्य किसी एक व्यक्ति से संपन्न नहीं हो पाते है इसमें सभी के सहयोग की जरूरत होती है | ऐसे समय में हमे दुःखी परिवारों की मदद करनी चाहिए | उन्होंने नव युवक टीम मां वैष्णो मां नर्बदा सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टीम अभी तक 151 मिशनों में सहयोग कर चुकी है और हम आगे भी ऐसे ही निरंतर सहयोग करते रहे की ऐसी आशा और उम्मीद करते हैं |
इस दौरान मिशन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व ग्रामवासी नरसी रेलवे जकसोली, हजारी लाल मीना,विकाश मूही, कुशाल, कृष्ण , सुनील कुमार मीणा (संदीप पबड़ी) मां वैष्णो मां नर्बदा सेवा समिति सहयोगी, ग्यारसी लाल, मंगल राम, भगवान सहाय ,रामफूल, रंगलाल, किशन लाल, कलेश, रमेश, पुनिराम मूही, राधेश्याम मीना कमांडो डिफेंस एकेडमी संचालक आदि लोग मौजूद रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments