मुख्यमंत्री ने किया एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन)  मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सवाई मानसिंह अस्पताल के बांगड़ परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया व मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। साथ ही, इलाज में आ रही बाधाओं का त्वरित निस्तारण कर उचित चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए।


इस दौरान  शर्मा ने अस्पताल में बिना पूर्व सूचना नदारद रहे चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों, सफाईकर्मियों व अन्य कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू), रजिस्ट्रेशन व दवा वितरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की शुद्धता एवं गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि नियमित बैठक कर सुनिश्चित करें की सफ़ाई व्यवस्था, इलाज और दवा वितरण पर किसी को भी परेशानी नहीं हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल अधीक्षक एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित साप्ताहिक मॉनिटरिंग कर अस्पताल परिसर की अच्छी साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए तथा मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए अस्पताल परिसर में बैठने हेतु अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। एसएमएस अस्पताल में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments