जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं प्रेस क्लब के संरक्षक एवं इटावा भोपजी के पूर्व सरपंच, बजरंग बाण के प्रधान संपादक स्वर्गीय सीताराम शर्मा की 23वीं पुण्यतिथि नगर परिषद के नेहरू बाल उद्यान में मनाई गई | युवा नेता छुट्टन यादव ने कहा कि वह एक आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे,उन्होंने अपना जीवन पत्रकारिता के माध्यम से सेवा में समर्पित कर दिया | सदैव गांधीवादी आदर्श एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ने का कार्य किया |
राजस्थान सचिवालय कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष सीताराम सामोता ने कहा कि पत्रकार शर्मा ने अपने कर्तव्य के माध्यम से ग्राम को सदैव गौरवान्वित किया है | हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए | मोहन सिंह नाथावत उपसरपंच नांगल भरडा ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में प्रेस की भूमिका होती है इसलिए मीडिया कर्मियों को संतुलित रूप से चिंतन कर समाचार प्रकाशित करने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सके |
आनंद मिश्रा एवं राजकुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है | पत्रकार अपनी कलम से देश को जागरूक कर सकते हैं | श्याम शर्मा मास्टर ने कहा कि कलम का सही उपयोग करने वाला ही सच्चा पत्रकार है | कलम की ताकत के सामने तलवार भी कुछ भी नहीं है | उपस्थित लोगों ने पत्रकार सीताराम शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की |
इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र रांघेय,महामंत्री बी एल भंडारी और पूर्व अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया | रामचरण दास महाराज ने आशीर्वचन किया |
इस दौरान रामलाल शेरावत, गजानंद कुमावत ,मुरलीधर बर्रा, हर्ष यादव ,महेश शर्मा, डॉक्टर हरि बल्लभ ,श्री राम शर्मा, नवीन शर्मा, सुभाष चंद्र ,सीताराम बुनकर, शंकर चतुर्वेदी, लोकेश शर्मा , अजय पालसानिया, राजकुमार सैनी, हनुमान सिंह नाथावत, सुदर्शन शर्मा ,राजेंद्र शर्मा ,राहुल सैनी ,रविंद्र शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments