माली समाज की सामान्य ज्ञान,निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता में 625 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) महात्मा ज्योतिराव फूले विकास संस्थान चौमूं के द्वारा सैनी समाज सभा भवन में सामान्य ज्ञान, वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉक्टर एस आर सैनी प्रोफेसर एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर, विष्णु कुमार सैनी सभापति नगर परिषद चौमूं के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ | 

विशिष्ट के रूप में अनेश कुमार सैनी अध्यक्ष नर्सेज एसोसिएशन राजस्थान, डॉ. मान प्रकाश सैनी , राकेश सैनी एसएमएस जयपुर, घीसालाल सैनी अध्यक्ष माली समाज विकास समिति, सायर सिंह तंवर पार्षद मौजूद रहे ।संस्थान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया ने बताया कि परीक्षा में तीनों वर्ग के 625 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए  | 

जूनियर,सीनियर और कॉलेज वर्ग के रूप में प्रतियोगिता संपन्न हुई | परीक्षा का परिणाम 3 जनवरी को घोषित किया जाएगा | इसी दिन सावित्रीबाई फुले जयंती व सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा । जिसमें तीनों वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा | भामाशाह बाबूलाल पापटवाण ने सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की |

इस दौरान मुख्य परीक्षा नियंत्रक मदनलाल मालेरिया, परीक्षा संयोजक महेंद्र जमालपुरिया, परीक्षा सहसंयोजक मोहनलाल तंवर ,आवेदन पत्र प्रभारी ओमप्रकाश जमालपुरिया, उपाध्यक्ष हीरालाल जादम, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार सैनी, नंछुराम बिश्नालिया अध्यक्ष भवन निर्माण समिति, सदस्य देवराज इंदौरा, लालचंद ईटावा, मोहनलाल सिंगोदिया, सुवालाल सिंगोदिया, अर्जुन लाल सिंगोदिया, कन्हैयालाल पापटवान, राधेश्याम तंवर, रामेश्वर चंदोलिया, राजकुमार काकरवाल, हनुमान सहाय तंवर, महेश सैनी प्रकाश स्कूल, राकेश सैनी गंगा देवी स्कूल, महेंद्र कुमार सैनी प्रधानाचार्य, सुभाष सैनी, संतोष सैनी महार ,मोहनलाल, राधेश्याम सैनी, गजानंद सैनी ,नवीन कुमार सैनी, मनोज कुमार सिंगोदिया  आदि समाजबन्धु मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments