भारतीय जनता पार्टी चौमूं विधानसभा का महिला सम्मेलन हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी चौमूं विधानसभा द्वारा आयोजित विशाल महिला सम्मेलन एक निजी विद्यालय (प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल) राधा स्वामी बाग चौमूं में आयोजित किया गया | महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर मुख्य वक्ता के रूप में रही | विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला रहे |

अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जयपुर देहात उत्तर के जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा ने की | महिला सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य वक्ता अलका गुर्जर ने नारी शक्ति वंदन बिल के माध्यम से महिलाओं को 33% आरक्षण देने पर मोदी का आभार जताया | उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर प्रतिबंध महिला आरक्षण बिल आदि अनेक कानून के माध्यम से मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए मूलभूत कार्य किया है |

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा ने अपने संबोधन में आगामी विधानसभा चुनाव में चौमूं से भारतीय जनता पार्टी को जीतने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही | उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एवं प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित करके मातृशक्ति को जागरूक करने का एवं सशक्त करने का मूलभूत कार्य किया है |

समापन में महिला सम्मेलन की संयोजक सुनीता शर्मा, वीणा खंडेलवाल, सुनीता सैनी पार्षद, सुषमा यादव ने आभार व्यक्त किया एवं आगंतुको को स्मृति चिन्ह भेंट की मंच संचालन नीरू बाल बुत्तोलिया ने किया । कार्यक्रम में चौमूं विधानसभा की हजारों महिलाओं ने भाग लिया | महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आकांक्षा पेटी अभियान के माध्यम से चुनाव घोषणा पत्र हेतु महिलाओं के सुझाव भी लिखित में डलवाए |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments