कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित, कांग्रेसियों ने निकाली सदभाव प्रभात फेरी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सदभाव प्रभात फेरी निकाली। प्रभात रैली नगर पालिका परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, इमाम चौक, मोरी, रेगरों के मोहल्ले व हरिजन मोहल्ले होते हुए गांधी चौक में समापन हुई। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभूति द्वय के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने कहा कि मैं महात्मा गांधी को उनके सत्य व अहिंसा के विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। महात्मा गांधी एक महान आध्यात्मिक विभूति थे, गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों को कई बार घुटना देखने पर मजबूर कर दिया। गांधी जी के विचारों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित कर रखा है। 

लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने और इससे पहले भी वे रेल मंत्री और गृह मंत्री जैसे पद पर भी रहें, लेकिन उनका जीवन एक साधारण व्यक्ति जैसा ही रहा। वे प्रधानमंत्री आवास में खेती करते थे। कार्यालय से मिले भत्ते और वेतन से ही अपने परिवार का गुजारा करते थे। 

इस मौके पर पूर्व  ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी, प्रोफेसर सीबी यादव, कमल सिंह यादव, युवा नेता रामकिशोर सैनी, सरपंच मुकेश कुमार मीणा, पंचायत समिति सदस्य गोपाल गलिया, प्रदेश महासचिव चंद्रकला नागोरी, रामस्वरूप सौंकरिया, मालीराम यादव, कैलाश बुटोलिया, वरिष्ठ कांग्रेसी शरद चंद्र चौहान, गंगा सहाय सैनी, फूलचंद गोढ़वाल, कडमल यादव, गौरी शंकर कुमावत, रामगोपाल कटारिया, राजेश बुनकर, भगवान सहाय सौंकरिया, सायर सिंह शेखावत, सायर चंद्र बुनकर, रमेश बनिया, सुरेश फौजी, सत्यनारायण शर्मा, नरेंद्र कुमार, भोलो राम मीणा, ताराचंद सौंकरिया, धोलू राम, गजानंद अटल, लोकेश नागर, मुकेश मीणा, अशोक कुमावत, जय किशन सेठी, छोटी लाल जाट, राम लखन भुराडिया, श्याम सुंदर सौंकरिया, बलराम सौंकरिया, नितिन श्रीवास्तव, कमलेश यादव, मदन लाल इंदौरिया, राकेश इंदौरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments