वूमेन वेलफेयर सोसाइटी का डांडिया धमाका धूमधाम से हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चौमूं शहर के रजवाड़ा गार्डन में डांडिया धमाका-2023 का आयोजन धूमधाम से किया गया | विधायक रामलाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की |

वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष जगविंद्र कौर ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ और मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया | विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, मुकेश फडया, कौशल तंवर केएस मोटर्स से मंगल चंद सैनी, कैलाश तिवारी, सोहन सैनी, सुनील सैनी, लालचंद शर्मा, प्रकाश सैनी, हरफूल सैनी, रवि योगी आदि ने शिरकत की |

कार्यक्रम में वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की मिसेज दिवा चौमूं - 2023 के साथ कई मॉडल्स ने भी जमकर डांडिया खनकाए | साथ ही गोल्डन बेल्स एकेडमी के स्टूडेंट्स ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी |

इस दौरान अच्छी परफॉर्मेंस प्रस्तुत करने वालों को अवार्ड से भी सम्मानित किया गया | बेस्ट ड्रेस बॉयज ग्रुप का अवार्ड आशु सैनी और ग्रुप को दिया गया | बेस्ट ड्रेस गर्ल्स ग्रुप का अवार्ड अक्षरा और ग्रुप को दिया गया | बेस्ट फेस एक्सप्रेशन का अवार्ड तमन्ना वशिष्ठ और प्रतिष्ठा को दिया गया | बेस्ट डांस का अवार्ड आरती सैनी और पूनम शर्मा को दिया गया | बेस्ट कल्चरल ड्रेस का अवार्ड दिव्या और टीना को दिया गया | बेस्ट गर्ल्स डांस ग्रुप माधवी, आयुषी, नैंसी, कृष्णा, प्रीति ग्रुप को दिया गया | बेस्ट कपल का अवार्ड मिस्टर एंड मिसेज चंद्रशेखर को दिया गया | बेस्ट स्माइल अनु महादेव को और बेस्ट ब्यूटी का अवार्ड माधवी शर्मा को दिया गया |

इस अवसर पर आयोजक कमेटी की सदस्य सरोज चौधरी, शीला शर्मा, सुनीता नरूका ,रतना शर्मा, संतोष यादव, मंजू कुमावत, साधना शर्मा, हर्षा अग्रवाल ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग किया | एंकर संजय शर्मा और नेहा कर्मवीर ने कार्यक्रम का संचालन किया | 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments