रणविजय यादव की हत्या को लेकर सर्व समाज में रोष व्याप्त

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जोधपुर (संस्कार सृजन) जोधपुर जैसे शांत शहर में 06 अक्टूबर 2023 को बासनी रेलवे स्टेशन के बाहर देव शर्मा सहित उसके 10-12 साथियों ने मिलकर रणविजय यादव को लाठी और सरियों से पीट-पीट कर बेहोश कर दिया | उसके बाद एम्स हॉस्पिटल में 07 अक्टूबर को सुबह रणविजय यादव की मृत्यु हो गई।


रणविजय यादव के छोटे भाई दुर्ग विजय ने बताया कि इस सुनियोजित हत्या के खिलाफ सर्व समाज में रोष व्याप्त है | सर्व समाज ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस हत्याकांड की निष्पक्ष और न्यायिक जांच की मांग की |

समाज अध्यक्ष शैलेश यादव ने कहा कि रणविजय के परिवार को मुआवजे के रूप में एक करोड़ रूपया दिया जावे साथ ही उसकी पत्नी या पुत्र को सरकारी सेवा में लिया जावे ताकि रणविजय के परिवार का भरण पोषण हो सके। 

युवा संयोजक चेतन यादव ने बताया कि कलेक्टर को ज्ञापन देने के साथ ही पुलिस कमिश्नर, पुलिस डिप्टी कमिश्नर तथा भगत की कोठी थानाधिकारी को भी ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इस ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री,  गृह राज्य मंत्री, मुख्य सचिव, वित्त सचिव, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी, लूणी विधायक महेंद्र सिंह बिश्नोई, जोधपुर शहर विधायक मनिषा पंवार, कुड़ी सरपंच लक्ष्मण खावा को भी ज्ञापन देकर न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाई जाएगी।  साथ ही सर्व समाज के आक्रोशित लोगों ने यह भी कहा कि यदि सरकार इस पर कार्यवाही नही करती है तो समाज उग्र प्रदर्शन करते हुए सड़को पर उतरेगा। जिसकी जिम्मेदार सरकार स्वयं होगी। 

इस प्रदर्शन एवम् ज्ञापन में दुर्ग विजय यादव, शैलेश यादव, जगदीश यादव, मदन सिंह यादव, हनुमान सिंह यादव, आनंद यादव, नेत्रपाल सिंह यादव, सुरेश चंद यादव, ललित यादव, संतोष मिश्रा, सुरेश यादव, चेतन यादव, गजेंद्र सिंह यादव, दौलत सिंह,  गोवर्धन सिंह, नरेंद्र सिंह, राजू यादव, कैलाश यादव, संतोष यादव, राम सिंह यादव, सतवीर सिंह यादव, राजकुमार यादव, सुरेंद्र यादव, दरिया सिंह यादव, रणबीर सिंह आदि लोगो ने आक्रोश व्यक्त किया। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments