Gayatri Parivar - गायत्री प्रज्ञापीठ संस्थान चौमूं द्वारा आयोजित हुआ 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर में स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ संस्थान चौमूं पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा चौमूं की ओर से 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्रि के दौरान जिन साधकगणों ने नौ दिवसीय अनुष्ठान लिया था उन्होंने अपने जप की दशांश आहुतियां महायज्ञ में समर्पित की |

कार्यक्रम की शुरुआत प्रज्ञा गीत के माध्यम से की गई। इस महायज्ञ में लगभग सभी गायत्री परिजनों ने भाग लिया। जिसमें चौमूं थानाधिकारी (SHO) प्रदीप शर्मा ने भी परिवार सहित यज्ञ में भाग लिया । वहीं गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह बिजावत, गायत्री परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष विनेश अग्रवाल और संरक्षक रामधन टाक ने चौमूं थानाधिकारी (SHO), सपत्नी को गायत्री परिवार का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही डॉ.विमल कुमावत सपत्नी डॉ.सुनीता कुमावत,  कमल कुमार खटोड़, सालिगराम अग्रवाल आदि भामाशाओ का सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार ट्रस्ट सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया की  गायत्री परिवार चौमूं द्वारा विगत कई वर्षों से परम पूज्य गुरुदेव के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को चलाने के लिए प्रयासरत है। पूर्व में भी गायत्री परिवार चौमूं के माध्यम से मालागिरी पर्वत पर वृक्षारोपण किया जा चुका है। प्रतिवर्ष नवरात्रि अनुष्ठान संपन्न कराए जाते है लेकिन उस दौरान हमारा यही उद्देश्य होता है कि हम गुरुदेव के बताए हुए मार्ग पर चलकर, नियमों की पालना कर अपने जीवन देवता की सच्चे मन से आराधना करने लगे। साथ ही बताया कि जल्द इसी प्रकार अनुष्ठान की व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रज्ञा पीठ परिसर में भवन निर्माण किया जाएगा। 

गायत्री परिवार ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र सिंह बिजावत ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा चलाए जा रहे गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत सभी संस्कार प्रज्ञापीठ पर संपन्न करवाए जाते है। कार्यक्रम के दौरान सभी परिजनों ने गुरुदेव के बताए हुए 18 संकल्प सूत्रों का दोहरान कर आत्मसात किया। कार्यक्रम के पश्चात कन्या भोज भी कराया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में सावरमल अग्रवाल, मदनलाल विजयवर्गीय, दिनेश खेमावाला, मनोहरलाल गुप्ता,अमित अग्रवाल, मालचंद बुनकर, पवन कुमार माहेश्वरी, मदनलाल शर्मा, बनवारीलाल योगी, जितेंद्र शर्मा, कजोड़मल कुमावत, नरेश अग्रवाल, वेदप्रकाश सर्राफ, अनुज खटोड़, श्रीराम बटवाल, नितेश कानूनगो, दिनेश अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, पूरसोतम शर्मा, मुकेश सैनी, हेमराज कुमावत, संगीता गुप्ता, संतोष कंवर, कविता सैनी एवम परिव्राजक दयाराम राजपाल सहित आदि परिजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments