हिंदी दिवस पर जीआईसी बिझौली में किया प्रतिभाओं का सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रुड़की (संस्कार सृजन) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में हिंदी दिवस पर बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इस दौरान कक्षा 10 में हिंदी में 75 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और 500 रुपए नकद राशि देकर पुरस्कृत किया | 

इस अवसर पर छात्र सादिक को अमीर खुसरो अवार्ड, सानिया खान को रसखान, तन्नु को महादेवी वर्मा, रोहिनी को शिवानी अवार्ड, शिवानी को मीरा बाई तथा निबंध लेखन में कक्षा 9 के अनस प्रथम और रोहिनी द्वितीय रही | दोनों छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया | 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपखंड शिक्षा अधिकारी मेराज अहमद ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बताते हुए छात्रों, शिक्षकों से हिंदी को अपनाने की बात कही | कहा कि हिंदी सबसे मीठी और सरल भाषा है | हिंदी बोलने और लिखने दोनों में ही आसान है | उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए स्वच्छता पर भी जोर दिया | कहा कि हमें अपने घर, विद्यालय को स्वच्छ रखना चाहिए, तभी हम स्वच्छ और स्वस्थ रह पाएंगे | 

कार्यक्रम आयोजक पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल ने बताया कि हिंदी दिवस को लेकर विद्यालय में मुंशी प्रेमचंद के ऊपर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था | इसके अलावा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया | अशोक पाल ने हिंदी पर जोर देते हुए सभी से हिंदी को अपनाने की बात कही | इस अवसर पर शिक्षक सुधीर सैनी, इसराना, प्रतिभा शर्मा आदि मौजूद रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments