ग्राम सिंगोद खुर्द में आयोजित हुआ सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन धोबलाई, सिंगोद कलां, सिंगोद खुर्द का संयुक्त कार्यक्रम सिंगोद खुर्द गांव में आयोजित किया गया, जिसमे 70 प्रतिशत से ऊपर के प्रतिभावान विद्यार्थियों और नीट चयनितो का सम्मान, खेलों में मैडल विजेता प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान, वर्ष 2023 में सरकारी सरकारी नौकरी लगने वाले कर्मचारी सम्मान, गर्भवती महिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनियों का सम्मान, 60 वर्ष से ऊपर महिला पुरुष, सरकारी सेवा से सेवानिवृत कर्मचारी किया गया। 

कार्यक्रम आयोजक पीसीसी सचिव डॉ. शिखा मील बराला ने बताया कि युवा मान, महिला सम्मान, बुजुर्ग हमारे अभिमान थीम पर अपने लोगों का सम्मान करके हम समाज में संदेश देना चाहते हैं कि अपनो का सम्मान हमारे दिल में हमेशा रहेगा। आप सभी के सहयोग से ही आज आपकी सेवा करने का मौका मिल रहा है। 

डॉ.मील ने बताया कि गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में 500 ₹ में उज्ज्वला सिलेंडर, 25 लाख का चिरंजीवी बीमा, SC, ST, और OBC के लिए 850₹ चिरंजीवी राशि में छूट, वृद्धजन पेंशन में बढ़ोतरी, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, इंदिरा गांधी राशन किट निशुल्क, बुजुर्गों के लिए निशुल्क परिवहन सेवा, महिलाओं को मल्टीमीडिया मोबाइल निशुल्क लोगों के लिए काफ़ी मददगार साबित हो रही है।

कार्यक्रम  में 1068 लोग सम्मानित हुए तथा 2200 ग्रामीणों ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में  प्रतिभावान विद्यार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-आशा सहयोगिनी - गर्भवती महिलाए, बुजुर्ग महिला पुरषों का सम्मान, खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में हजारों महिला पुरुष उपस्थित थे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments