भारत ने 8वीं बार एशिया कप जीता, फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, सिराज के सामने ढहा श्रीलंका

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

कोलंबो (संस्कार सृजन) भारत ने एशिया कप 2023 जीत लिया। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा। भारत ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। 


कोलंबो के मैदान पर खेले गए फाइनल में मोहम्मद सिराज ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। सिराज ने एक ओवर में चार शिकार कर श्रीलंका की कमर तोड़ी। 

हार्दिक पांड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट हासिल किया। श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में सिर्फ 50 रन पर सिमट गई। यह श्रीलंका का भारत के सामने सबसे कम वनडे टोटल है। 

वहीं, भारत ने महज 6.1 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। बतौर ओपनर उतरे शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 27 और ईशान किशन ने 18 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए।

इससे पहले, टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी श्रीलंका को पहला झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल परेरा (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद, सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर ओपनर पथुम निसांका (2), तीसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा (0), चौथी गेंद पर चरिथ असलंका (0) और छठी गेंद पर धनंजय डीसिल्वा (4) को अपने जाल में फंसाया। 

सिराज ने छठे ओवर में कप्तान दासुन शनाका (0) और 12वें ओवर में कुसल मेंडिस (17) को आउट किया। मेंडिस ने श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 16वें ओवर में प्रमोद मदुशन (1) और मथीशा पथिराना (0) अपना शिकार बनाकर श्रीलंका पारी को समेटा। दुशान हेमंथा 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND 51/0 (6.1 ओवर)

SL 50/10 (15.2 ओवर)

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments