टांकरड़ा में स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वाधान में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, 600 प्रतिभाओं और 1500 महिलाओ पुरुषों का हुआ सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कस्बे में स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वाधान में टांकरड़ा में सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के संयोजक डॉ. श्रवण बराला ने बताया कि "आपका सम्मान हमारा स्वाभिमान"थीम को लेकर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

ग्राम पंचायत टांकरड़ा,जयसिंहपूरा ग्राम पंचायत का सम्मान समारोह टांकरड़ा पंचायत भवन के पास रखा गया था।  डॉ. श्रवण बराला ने बताया कि 2022-23 सरकारी सेवा में चयनित, भारतीय सैनिक एवं पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं, सत्र 2022-23 में 10th 12th बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक प्राप्तांको से उत्तीर्ण प्रतिभाशाली विद्यार्थी,जिला,राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट विजेता खिलाड़ी, एंट्रेंस एग्जाम में चयनित मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ एवं समकक्ष एग्जाम में चयनित विद्यार्थी, किसी विशेष सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो से राज्य,राष्ट्रीय स्तरीय सम्मानित, स्थानीय स्तर पर विशेष सेवा कार्यों से मानव हितार्थ सेवाभावी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साथिन एवं वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे 600 प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और 1500 महिलाओ,पुरुषो का सम्मान किया गया। 

डॉ. श्रवण बराला ने कहा कि मेरे जीवन का परम लक्ष्य ही सेवा है। प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनका हौसला और अधिक बढ़ता है जिससे वह अपने क्षेत्र में और अधिक मेहनत करके सफलता हासिल कर सके।तथा अपने गांव, क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन कर सके। डॉ. बराला ने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती है। जरूरत है सिर्फ उन्हें उनकी मंजिल की ओर अग्रसर होने की,सही पथ पर जाने की और मार्गदर्शन की। वृद्धजनों का आशीर्वाद ही हमारे असली पूंजी है। आज हम सब अगर यहां है तो इनका आशीर्वाद और वात्सल्य प्रेम है। इनकी सेवा का हम सबको प्रण लेना है। संसार में चाहे आप कितने ही तीर्थ कर लो लेकिन असली तीर्थ का पुण्य तो इनके आशीर्वाद में है। 

सम्मान समारोह में नदी से नदी जोड़ो एवं बीसलपुर पेयजल सिंचाई आपूर्ति हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया | जिसमे हजारों कि संख्या में शामिल युवा, बुजुर्ग महिलाओ ने हस्ताक्षर करके समर्थन दिया। डॉ. श्रवण बराला ने आशा सहयोगिनी के मानदेय को लेकर भी चिंता जाहिर की। साथ ही किसानों की सफेद लट से नष्ट हुई फसल और अघोषित बिजली कटौती को लेकर भी प्रदेश सरकार को भी घेरा। 

डॉ. श्रवण बराला ने उपस्थित सभी से जीवन में हमेशा साथ खड़ा रहने और चौमूं क्षेत्र में पानी लाने के लिए चाहे भगतसिंह भी बिना पड़े तो भी तैयार रहे की अपील की तो जनता का भरपूर जनसहयोग मिला। जनता के मिले अभूतपूर्व जन समर्थन से डॉ बराला खुश नजर आए। डॉ. श्रवण बराला ने हर घर हर खेत पानी हर युवा को रोजगार और पानी लाओ चौमूं बचाओ का नारा देकर सम्मान समारोह में उमड़े भारी जन सैलाब को किसी भी परिस्थिति में हमेशा साथ खड़ा रहने की बात कही। इस सम्मान समारोह में हजारों कि संख्या में युवा,बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और किसान उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments