कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की जयंती पर किए पुष्प अर्पित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर सभापति विष्णु कुमार सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज देवंदा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह जयंती पर पुष्प अर्पित किया। 

सभापति सैनी ने बताया कि देश के बड़े क्रांतिकारी और अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को अपने साहस से झकझोर देने वाले भगत सिंह ने नौजवानों के दिलों में आजादी का जुनून भरा था। उन्होंने लाखों देशवासियों के अंदर आजादी की अलख जगह कर गुलामी की जंजीरों का तोड़ने का काम किया है। आज शहीद भगत सिंह का व्यक्तित्व और उनके विचार हर भारतीय खासतौर पर युवाओं के दिल में धड़कते हैं। जो देश के लिए मर मिटने को तैयार है। 

ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज देवंदा ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने कई युवाओं और नेताओं के लिए देश की आजादी में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और सभी के लिए एक आदर्श बन गए। भगत सिंह ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए कई प्रेरक नारे दिए हैं। इंकलाब जिंदाबाद भगत सिंह के सबसे लोकप्रिय नारों में से एक है। 

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य कैलाश यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार सैनी, पार्षद रमेश चंद्र सैनी, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश मीणा, एडवोकेट मालीराम नटवाड़िया, पूरणमल मीणा, अभिषेक मोरदिया, अनिल प्रजापति, पुष्पेंद्र सिंह प्रजापति, अशोक कुमावत, जगदीश चोपड़ा, नरेश कुमार यादव, सूरज शर्मा, कमलेश यादव, अजय जाटावत व राकेश इंदौरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments