चौमूँ के बीनेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सहस्त्रघट कार्यक्रम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूँ के मोरीजा रोड़ के समीप गोविंद नगर में स्थित बीनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के प्रसन्नार्थ सहस्त्रघट व बिल्वपत्रार्पण का कार्यक्रम मुख्य यजमान संजय अग्रवाल के सानिध्य में हुआ।

आचार्य पं.निरंजन शर्मा ने विधि विधान से शिव पंचायतन की पूजा अर्चना कराकर अनुष्ठान शुरू करवाया। भगवान शिव के पंचामृत,तीर्थ जल व इक्षुरस से अभिषेक किया गया। आचार्य शर्मा ने शिव सहस्त्रनामावली के शिव नाम मंत्रोंच्चारण के साथ एक सहस्त्र बिल्वपत्र भगवान भोलेनाथ के अर्पित करवाए।

इस दौरान विद्वानों ने रुद्राष्टाध्यायी, शिवमहिम्नस्तोत्र व सुंदर कांड के पाठ किए।कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने शिव नाम संकीर्तन के साथ भगवान भोलेनाथ के सहस्त्र घट जल चढ़ाकर शिव स्तुति की।शाम को भगवान का श्रृंगार कर प्रसादी का भोग लगाया गया एवं आरती की गई।श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम मनीष अग्रवाल,पं.विष्णु शर्मा,पं.राकेश शर्मा निवाना,पं.विकास वशिष्ठ,पं.सुदर्शन शर्मा, ऋषिका,भव्या सहित श्रद्धालु यजमान परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments