सत्य मीरा की प्रेम कथा फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) आगामी 14 सितंबर 2023 को डॉ. मीरा पाटोदिया की जन्म जयंती पर रिलीज होने वाली "सत्य मीरा की प्रेम कथा" फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों से चल रहा है |

डॉ. मीरा पाटोदिया

मीरा डेंटल हॉस्पिटल के डायरेक्टर और डॉक्टर मीरा पाटोदिया के पति आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने बताया कि मेरे पास डॉक्टर मीरा पाटोदिया के 10हजार से अधिक फोटो और 5 हजार से अधिक वीडियो क्लिप हैं | इन सबको संग्रहित,संकलित और चयनित करके एक नए अंदाज में उनके जीवन के विभिन्न आयाम को दर्शाने के लिए एक बायोग्राफी फिल्म "सत्य मीरा की प्रेम कथा" का निर्माण किया जा रहा है | यह फिल्म एक जीवंत फिल्म होगी | हम सभी को लगेगा कि हम डॉक्टर मीरा जी के साथ 3 घंटे एंजॉय कर रहे हैं |

आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया

उन्होंने अपना भरपूर जीवन जिया है, उस जीवन मात्र की झलकियां दिखाने की जगह उन क्षणों को जीवंत करना और उनमें खो जाना इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य है | इस फिल्म को देखते समय लगेगा कि समय ठहर गया है और वह आज भी हमारे सामने मौजूद है और हमारे साथ ही हैं |

गौरतलब है कि 2 मई 2023 को डॉ.मीरा पाटोदिया इस नश्वर संसार से विदा हो गई थी | भगवान श्री कृष्ण स्वयं आकर डॉ. मीरा को गोलोकधाम ले गए थे | 

डॉक्टर मीरा पाटोदिया की जन्म जयंती पर 14 सितंबर को शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में इस फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा | फिल्म दोपहर 3:15 बजे शुरू होगी जो 3 घंटे तक चलेगी | सभी को यह फिल्म नि:शुल्क दिखाई जाएगी | 

साथ ही इस दिन डॉक्टर मीरा पाटोदिया द्वारा संग्रहित की गई अनेक पुस्तकों का भी डिस्प्ले किया जाएगा, जिनको जो पुस्तक पसंद आए वह चयन करके नि:शुल्क अपने घर ले जा सकते हैं |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments