हिन्दी दिवस पर राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा की कार्यकारिणी का किया विस्तार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दौसा (संस्कार सृजन) साहित्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम गढ़ने वाली राष्ट्रीय संस्था राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा शाखा की कार्यकारिणी को विस्तृत रूप देते हुए हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर ऑनलाइन रूप से आयोजित कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदी उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के जाने-माने शायर,कहानीकार, अनुवादक क़ासिम बीकानेरी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की व संस्था के संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षाविद् रविन्द्र चतुर्वेदी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। अथितियों के द्वारा नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को नियुक्ति ई–प्रमाण पत्र भेंट किए।

संस्था के जिला अध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ  किया गया। मुख्य अतिथि क़ासिम बीकानेरी द्वारा संस्था के नव नियुक्त पदाधिकारियों के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षाविद बाबूलाल बोहरा ‘विज्ञ’ सिकंदरा को वरिष्ठ सलाहकार, गोपाल लाल टेलर को सह संरक्षक, बुद्धिप्रकाश ‘मन’ को कोषाध्यक्ष, कवि दोहानिगार कैलाश ‘सुमा’ उमैणियॉं ढिगारिया कपूर को महासचिव, ओज कवि दिनेश ‘तूफानी’ सिकंदरा को सचिव, युवा कवयित्री वंदना जोन को महिला सह-संगठन मंत्री व सलमान सिकंदराबादी को संस्था के संगठन मंत्री के रूप में नियुक्ति प्रदान कर शपथ दिलवाई गई।

कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि संस्था आगामी दिनों में साहित्य के अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने संस्था के प्रति तन-मन-धन से समर्पित रहकर कार्य करने की शपथ ली व इस नियुक्ति के लिए संस्था का आभार प्रकट किया। संरक्षक रविन्द्र चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों व उपस्थिति साहित्यकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया।  उपस्थिति सभी अतिथियों व साहित्यकार बंधुओ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों क़ो बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की। 

इस ऑनलाइन कार्यक्रम में बृजमोहन मीना, अशोक कुमार शर्मा, संतोष कुमार सैनी, मनोहर मीणा, सोनू सैनी, आशीष खंडेलवाल, जगदीश प्रसाद महावर, वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद राजीव व्यास, अनिल गुर्जर, धर्मेन्द्र कुमार सैनी, डॉ.निर्मला शर्मा, किशन लाल सैनी, राजा मीणा, नवल घुनावत, राजेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र कुमार धर्मी, राजकुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, विश्राम मीना, संदीप छिपा, डॉ. निकिता त्रिवेदी आदि साहित्यकार बंधु उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी ने कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए सभी का आभार  प्रकट किया व बधाई दी।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments