गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं की ओर से आयोजित हुआ सामूहिक दीपयज्ञ कार्यक्रम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर में स्थित वीर तेजाजी मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं की ओर से सामूहिक दीपयज्ञ का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें आसपास की समस्त माता बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया । सभी माताएं बहने अपने अपने घरों से पांच पांच दीपक लाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायक प्रज्ञा गीतों के माध्यम से की गई। 

इस दौरान गायत्री परिवार द्वारा संचालित सप्तक्रांति के विभिन्न कार्यक्रमों के बारें में बताया। साथ ही आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के तहत गर्भवती माताओं को पुंसवन संस्कार के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन गजेंद्र सिंह बीजावत ने शांतिकुंज हरिद्वार और परम पूज्य गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला।

गायत्री परिवार ट्रस्ट उपाध्यक्ष एड.जितेंद्र सिंह बीजावत ने गायत्री परिवार के द्वारा संचालित मिशन के कार्यों की जानकारी दी। साथ ही सरोज शर्मा ने नारी शक्ति के जागरण हेतु महिला शक्ति को आगे आने का आवाहन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी के कल्याण, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए गायत्री महामंत्र और महामृतंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान की गई। कार्यक्रम के तहत् कौशल्या देवी पत्नी मदनलाल भिंडा के निवास स्थान पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए शक्ति कलश की स्थापना की गई। 

इस दौरान नानकराम लाम्बा, रामू गुलिया, मदनलाल कुमावत, लालचंद लाम्बा, बसंतीलाल सोनी, मालचंद, हेमराज कुमावत, रोहित गोठवाल एवम परिव्राजक रमेश राजपाल आदि परिजन उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments