भारत स्काउट व गाइड जिला संगठन की कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला उदयपुर की चालू सत्र की सत्रारंभ कार्यकारिणी बैठक विवेकानन्द सभागार,स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय, अशोका टॉकिज के सामनें सूरजपोल उदयपुर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला मुख्य आयुक्त स्काउट राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला उदयपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई |

सुरेन्द्र कुमार पाण्डे जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने जानकारी देते हुऐ बताया कि भारत स्काउट व गाइड के रूल्स बुक के चैप्टर के अनुसार जिले की सत्रारंभ कार्यकारिणी बैठक में गत एवं चालू सत्र की वार्षिक योजना, बजट, जिले को आवंटित निर्धारित लक्ष्यों पर चर्चा एवं अधिनस्थ स्थानीय संघों को लक्ष्य आवंटन के साथ ही विभिन्न पदेन पदों पर नियुक्तियाँ आदि सर्वसम्मति से प्रदान की गयी। 

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी समिति तदर्थ समिति की कार्यकारी अध्यक्ष आशा मांडावत, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट प्रमोद कुमार शर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे, जिला कमिश्नर गाइड चेतना भाटी डी. वाई. एस. पी., कोषाध्यक्ष महक सनाढ्य, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर्स स्काउट स्थानीय संघ गिर्वा कुंज बिहारी भारद्वाज, झाडोल से पवन कुमार रावल, मावली से प्रमोद कुमार सुथार, जयसमंद से अशोक कुमार जोशी, उदयपुर रंजनामिश्रा, वल्लभनगर अशोक कुंवर, जिले के अधिनस्थ स्थानीय सघों के सचिव गिर्वा चन्द्र प्रकश सोनी, भींडर गणपतलाल मेनारिया, कुराबड वक्तावर सिंह देवडा, उदयपुर सेम्युल फ्रांसिस,गोगुन्दा जयकुमार गाँधी सलूम्बर श्याम किशोर उपाध्याय, लसाडिया सोहनलाल मेघवाल, झाडोल केशुलाल प्रजापत, फलासिया किशनलाल भगोरा, संयुक्त सचिव माधवी त्रिपाठी, मलकीत कौर, लीडर ट्रेनर गाइड एवं जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड अंजना शर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर राधेश्याम मेनारिया, तेजशंकर चौबीसा, सहित ट्रेनिंग कांउसलर्स एवं युथ कमेटी सदस्य आजीवन सदस्य आदि ने उपस्थित रहकर विचार व्यक्त किये। 

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के स्काउट गाइड संगठन को संबल प्रदान करने और राज्य मुख्यालय से जिले को आवंटित लक्ष्यों को समय पर चरणबद्ध तरीके से विजन 2023-24 की योजना तैयार कर पूरा किये जाये। आशा मांडावत जिला मुख्यायुक्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड संगठन सुनागरिकता की प्रथम पायदान है। संगठन में हर आयु वर्ग के बालक बालिकाओं, युवक युवतियों के लिऐ उनकी शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक क्षमता के अनुसार पाठ्यक्रम दक्षता बैजों के माध्यम से उन्हे सुनागरिक बनने में मददगार साबित होते है। 

इस अवसर पर उन्होनें उपस्थित सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट व गाइड सचिव स्थानीय संघ को अपने ब्लॉक, स्थानीय संघ क्षेत्र में भारत स्काउट गाइड प्रवृति के सक्रिय संचालन संख्यात्मक गुणात्मक प्रगति पर विशेष ध्यान देनें तथा आगामी विधानसभा आम चुनावों में स्काउट गाइड रोवर रेंजर सर्विस वालियंटर्स की सेवाएं उपलब्ध करवानें उन्हें सूचीबद्ध करने तथा सक्रिय निष्क्रिय ग्रुपों की सूची तैयार कर समय पर जिला मुख्यालय पर भिजवाने के निर्देश प्रदान किये। उन्होनें इस बात पर चिंता व्यक्त करते हुऐ कहा कि जो प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट गाइड सचिव एवं सदस्य इस बैठक में उपस्थित नहीं हुऐ है उन्हें सूचीबद्ध कर अवगत करावे करने के लिए निर्देश प्रदान किये ताकि उन्हे पाबन्द किया जा सके।

चेतना भाटी जिला कमिश्नर गाइड एवं डी वाई एस पी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं बचपन से गाइड रही हूँ तथा मेरे में गाइडिंग के गुण समावेश है मै स्काउट गाइड संगठन को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देती हूँ। प्रमोद कुमार शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने राज्य संगठन की अपेक्षाओं और लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा आगामी राज्य स्तरीय जनजाति महोत्सव में जिले की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष महक सनाढ्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले की वितिय व्यवस्था को सृदृढ बनानें के लिए हर संभव प्रयास आवश्यक है जिले के सभी स्थानीय संघ अपने लेखों का समय अंकेक्षण करवाये तथा बजट बनाकर कार्य करे।

इस अवसर पर नव नियुक्त जिला कमिश्नर्स एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त को नियुक्ति प्रदान की गयी। विशिष्ट उपलब्धियों हेतु सचिव स्थानीय संघों को सम्मानित किया गयज्ञ अंत में आगामी जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन स्थानीय संघ उदयपुर के सचिव सैम्युल फ्रांसिस ने स्थानीय संघ उदयपुर के तत्वाधान में आयोजित करवाने हेतु आमंत्रण दिया । राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments