जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव में भारत स्काउट गाइड संगठन की सेवाएं रही सराहनीय

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान युवा बोर्ड, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन के तत्वाधान में 1 से 2 अगस्त तक सुखाड़िया रंगमंच टाउन हॉल पर आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2023 में भारत स्काउट गाइड संगठन उदयपुर मण्डल के स्थानीय संघ उदयपुर और बड़गांव की ओर से स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स ,रेंजर्स सेवाएं प्रदान की।



सुरेन्द्र कुमार पाण्डे जिला संगठन  आयुक्त स्काउट ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन व्यवस्थाओं में भारत स्काउट व गाइड संगठन के स्काउट्स, गाइड्स,रोवर्स, रेंजर्स ने भोजन व्यवस्था, अतिथि सत्कार,गार्ड ऑफ ऑनर, मंच सज्जा, पेयजल व्यवस्था, पुरस्कार वितरण एवं अन्य निर्देशित सभी सेवाओ में अपनी महती भूमिका अदा करते हुए निष्णात सेवाएं प्रदान की। 



विजयलक्ष्मी वर्मा जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि युवा महोत्सव में ट्रेनिंग काउन्सलर भगवती लाल साहू, पुष्कर लाल चौधरी, उमेश चंद्र पुरोहित, हंसराज गमेती, उषा शर्मा, खुशी माधवानी, सुरेश प्रजापत ने अपने स्काउट व गाइड रोवर रेंजर के साथ बहुत ही सराहनीय सेवाएं प्रदान की। स्काउट्स गाइड्स की सेवाओं की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की तथा अनुकरणीय सेवाओं के लिए सभी स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments