झांझ मंजीरो के साथ मालेश्वर मंदिर के लिए रवाना होंगे हजारों कावड़िए

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बाबा अमरनाथ कांवडिया संघ चौमूं की कावड़ यात्रा 21 अगस्त को सवेरे 4:15 बजे महार कला के मालेश्वर धाम से रवाना होकर चौमू पहुंचेगी। कावडिया संघ के अध्यक्ष एडवोकेट कुमार गौरव सैनी ने बताया कि शहर के चौपड़ से 20 अगस्त को शाम 4.15 बजे हजारों की संख्या में कावड़िया मालेश्वर धाम महार कला के लिए रवाना होंगे।


इस दौरान महार कला स्थित मालेश्वर नाथ मंदिर में विशेष रोशनी की व्यवस्था और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात 21 अगस्त को सवेरे 4.15 बजे मालेश्वर नाथ महादेव की पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा चौमूं के लिए रवाना होगी। यात्रा को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इससे पूर्व कार्यकारिणी द्वारा मालेश्वरनाथ मन्दिर व श्री मदनमोहन मन्दिर कार्यक्रम स्थलों का जायजा भी लिया गया।

विभिन्न टोलियां और कार्यकारिणी का किया गठन :-

बाबा अमरनाथ कांवडिया संघ चौमूं द्वारा आयोजित विशाल नवम कावड़ यात्रा को लेकर टोलियां बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिसमें यात्रा प्रारंभ स्थल प्रमुख सिद्धांत जैन, केदार छिपा को, वाहन व्यवस्था प्रमुख मुकेश बागड़ा को, भोजन आपूर्ति प्रमुख गौरीशंकर छिपा, सिद्धांत जैन व पंकज बागड़ा को, भोजन बनाना प्रमुख केदार छिपा को, भोजन वितरण प्रमुख पूनम शर्मा, मुकेश बागड़ा, आगंतुक प्रमुख सुरेश गोदारा को, मंदिर मालेश्वर नाथ मंदिर में सजावट प्रमुख प्रमोद गोयल, आशीष तांबी को, समापन स्थल प्रमुख चीनू शर्मा को, छायांकन प्रमुख निखिल तिवाडी को, आईडी प्रमुख राजेंद्र गुलिया को, स्वागत, पुष्प वर्षा, द्वार, जलपान, पटाखे, प्रशासनिक व्यवस्था कुमार गौरव सैनी, सुरेश गोदारा व अटल मेठी को, महिला व्यवस्था प्रमुख केदार छिपा, रमेश देवन्दा और मोबाइल टॉयलेट प्रमुख श्याम विजय शर्मा को, एंबुलेंस व्यवस्था सुरेश गोदारा, पंकज बागड़ा को, पूजन सामग्री व्यवस्था जितेंद्र सैनी को, सफाई व्यवस्था बिट्टू सेन को, कावड़ प्रमुख अशोक कुमावत, मुकेश, सिद्धांत, यमन, प्रमोद को, सत्संग प्रमुख श्याम विजय शर्मा, कमलेश सैनी, अविनाश सैनी, जितेंद्र सैनी को, चाय जलपान प्रमुख ओमप्रकाश कुमावत को, मार्ग प्रमुख राजेंद्र गुलिया, मुकेश बागड़ा, अशोक कुमावत, सिद्धांत जैन, प्रमोद गोयल, सुरेश गोदारा, रमेश देवन्दा को, मालेश्वरनाथ मंदिर समापन प्रमुख अशोक कुमावत, बिट्टू सेन, चीनू शर्मा को, रक्षासूत्र प्रमुख पंडित महेश शास्त्री को, वाहन प्रमुख मार्ग विक्की, लक्की को तथा घोषणा एंकरिंग प्रमुख अशोक पारीक, रवि कुमावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कावड़ कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण :-

कावड़ यात्रा के दौरान 101 महिला कावडियो के दल के अलावा सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए, जयपुर-अजमेर के प्रसिद्ध बैंड, आकर्षक झांकियां, प. महेश शास्त्री के सानिध्य में 11 विद्वानों द्वारा रूद्र पाठ, झांझ-डमरु दल आदि रहेंगे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments