भाजपा युवा नेता शंकर गोरा के नेतृत्व में चौमूं में हुआ ऐतिहासिक तिरंगा रैली का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा के युवा नेता शंकर गोरा के नेतृत्व में चौमूं गढ़ गणेशजी मंदिर से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।


भाजपा युवा नेता शंकर गोरा ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ 3 अगस्त से चौमूं क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों, ढाणियों से होते हुए आज चौमूं गढ़ गणेश जी मंदिर में विशाल सभा के रूप में आयोजित कर तिरंगा यात्रा के साथ समापन हुआ । 

शंकर गोरा ने अपने उद्बोधन में भारत माता की जय एवं देश के वीर सपूतों को याद करते हुए कहा की हम आज इस खुली हवा में जो सांस ले रहे हैं,वह हमारे देश के वीर सैनिकों के पराक्रम एवं साहस का परिणाम है | इसलिए हमारे देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर हमारे वीरों को संबल प्रदान करें ।


सभा में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बालमुकुंदचार्य महाराज हाथोज धाम ने पधारकर इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के लिए शंकर गोरा एवं सभी क्षेत्रवासियों की प्रशंसा की और कहा की इस तरह के आयोजन से देशभक्ति की भावना बढ़ती है |

सभा के पश्चात यात्रा 351 मीटर के विशाल तिरंगे के साथ रवाना हुई | इस विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों महिलाओं ,पुरुषों और बच्चों का उत्साह देखने लायक था। बुजुर्ग एवं युवा साथियों ने देश की शान तिरंगे को अपने हाथो पर उठाकर सामाजिक एकता एवं प्रेम का भाव प्रकट किया । 

तिरंगा यात्रा चौमूं गढ़ गणेश मंदिर परिसर से रवाना होकर बस स्टैंड, बावड़ी गेट, लक्ष्मीनाथ जी का चौक, सदर बाजार, चौपड़, नया बाजार, रावण गेट, धोली मंडी, थाना मोड़ होते हुए नगरपालिका के सामने से गढ़ गणेश मंदिर परिसर पहुंची | जहां पर भारत माता के उद्घोष, वंदे मातरम, जय श्री राम के नारों के साथ यात्रा का समापन किया गया |

यात्रा में चौमूं के सभी व्यापारियों एवं आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था | लोगों ने शंकर गोरा को साफा, माला पहनाकर और रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया | शंकर गोरा ने सभी का हृदय से आभार प्रकट किया। रैली में नगरपालिका से लगभग 8 से 10 हजार की संख्या में लोग शामिल हुए । 

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र झालानी, सीताराम बागड़ा ,कजोड़ रेवाड़, अशोक गोरा, सोहन पारीक ,एन आर गौरा, सुरेन्द्र कुमार योगी, गुलाब यादव, सुरेश गोदारा, नीलेश सर्राफ, गिरधारी टेलर ,मुकेश महर्षि, रामलाल रोज, छोटूराम, सीताराम गढवाल ,सरदार, हरी गढ़वाल, श्याम चोपड़ा, झूथाराम गोरा, पुरण ,जगमाल, तेजपाल ,अमित कुमावत ,सुनील चोपड़ा, अमित नायक, सूरज बिवाल, शुभम जांगिड़, अंकित गुर्जर, जगदीश गरेड, मदन, विनय शर्मा, साधुराम गोदारा, लालचंद मान ,सोहन पारीक, अनिल निठारवाल, मनोज, हंसराज, अजय शर्मा, नितेश, सुनील बागड़ा, अमन आदि लोग मौजूद रहे | मंच संचालन ओम पारीक ने किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments