जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नीमकाथाना (संस्कार सृजन) श्रीमती चंदादेवी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजवीर सिंह यादव के निर्देशानुसार तथा भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चल रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यालय छात्र-छात्राओं ने हेल्थ इज वेल्थ, दौड़ लगाकर 18 वर्ष आयु पूर्ण नव मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान नीमकाथाना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी के नेतृत्व में अपनी ही सरकार है,मत देना अधिकार है। उम्र अट्ठारह पूरी है, मतदाता सूची में पंजीकरण जरूरी है। स्लोगन के जरिए आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही योगी ने मजबूत लोकतंत्र और सबकी भागीदारी विषय पर अपने विचार प्रकट कर शत् प्रतिशत पंजीकरण के लिए नव मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया।
संस्था प्रधान हजारीलाल सैनी ने मतदान प्रक्रिया के विषय में तथा मतदान पंजीकरण की जानकारी बढ़ाने वाले अनेक विषयों पर चर्चा करते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व को भी समझाया। कार्यक्रम के अंत में समस्त विद्यालय कार्मिकों एवं विद्यार्थियों को मतदान हेतु शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर शिक्षाविद् किशोर सैनी, बसंती लाल सैनी, सुरेंद्र सैनी, अशोक नारवाल, कैलाश चंद पालीवाल, आशा यादव, नीलम शर्मा, पूजा यादव, माया यादव, राजेंद्र काजला, रामगोपाल सैनी, मामराज यादव आदि उपस्थित रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments