जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सतगुरु की महिमा अनंत अनंत किया उपकार लोचन अनंत उधाड़िया अनंत दिखावनहार प्राचीन काल से भारतीय सभ्यता और संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि रहा है, कबीर के विचार हो या तुलसी के पद सभी में गुरु को बारम्बार प्रणाम किया गया है। ईश्वर और गुरु दोनों के एक साथ मिलने पर भी प्रथम नमन गुरु को ही किया जाने का आदर्श संदेश हमारे संतो और मंतों द्वारा बहुत पहले ही दिया जा चुका हैं। भारतीय सनातन परंपरा में गुरु का स्थान ईश्वर के समकक्ष माना गया है। मानव जीवन को गुरु ही ऐसे राह दिखाता है जिस पर चलकर व अपने जीवन का निर्वहन करता है।
इस अवसर पर जगतगुरु अवध बिहारी देवाचार्य ने कहा कि जिन लोगों को जीवन मुक्त सतगुरू का सानिध्य मिल गया। मात्यारानी संतों का संघ मिल गया वह लोग बड़े भाग्यशाली होते हैं। देवाचार्य ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर गुरु के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का पर्व है गुरु पूर्णिमा के निमित्त गुरु चरणों में शीश नवाते हैं। इससे पूर्व जगतगुरु अवध बिहारी देवाचार्य ने अपने गुरु के प्राप्त गंगादास जी महाराज के चरणपादुकाओं की वंदना करते हुए गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ किया। तत्पश्चात इनके कंठी दीक्षा प्राप्त शिक्षकों ने गुरु का पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया एवं नए साधकों ने कंठी दीक्षा प्राप्त कर अपने आपको भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए कृत संकल्प किया।
इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण। पूरे दिनभर ही भक्तों ने अपने गुरुओं के पास पहुंचकर आशीर्वाद लिया। वही उनकी पूजा कर आरती उतारी तो वातावरण भावमय हो उठा। उधर गुरुजी ने भी शिष्यों की श्रद्धा देखकर दोनों हाथों से आशीर्वाद लुटाया। गुरु पूर्णिमा पर कहीं गुरू की साकार पूजा की गई तो कहीं मानस पूजा कर गुरु की आराधना हुई क्षेत्र के हाड़ौता मार्ग में अंजनीधाम पर हरिकृष्ण ग्वालिया बाबा के हजारों लोगों ने वंदना कर आशीर्वाद पाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी भी दी गई। इससे पूर्व में कई मंदिरों में रात्रि को जागरण व सत्संग का आयोजन हुआ।
रिपोर्ट - बीएल भण्डारी
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments