कलंदर सोसाइटी की 40 दिवसीय कार्यशाला का 18 जुलाई को होगा समापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) कलंदर सोसायटी, जयपुर द्वारा 1 जून से राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के सहयोग से शुरू हुई 40 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का 18 जुलाई, मंगलवार को रंगायन, जवाहर कला केंद्र, जयपुर में सायं 7 बजे दो नाटकों के मंचन के साथ समापन होगा | जिसमें सभी नाट्य प्रेमी , वरिष्ठ व नए कलाकार सादर आमंत्रित हैं।


कार्यशाला निदेशक रुचि भार्गव नरूला ने बताया कि पहले सत्र में नाटक रावी के पार का व दूसरे सत्र में नाटक उद्भव की गाथा का मंचन किया जाएगा। ये दोनों नाटक 'विकसित से विभाजित' शीर्षक के अंतर्गत प्रस्तुत किये जायेंगे। गुलजार लिखित नाटक रावी पार में भारत विभाजन की त्रासदी को बहुत ही संवेदनशील ढंग से दर्शाया गया है कि किस प्रकार पाकिस्तान मे बसे  परिवार कष्ट झेलकर भारत पहुंचते हैं वही उदभव की गाथा नाटक में माइम अभिनय के माध्यम से मानवीय सभ्यता के विकास को दर्शाया गया है। 

माइम एक प्रकार की संवादरहित मूकाभिनय शैली है। दोनो नाटकों के बीच में गुलजार की कहानी दादी और दस पैसे की एकल प्रस्तुति भी दी जाएगी। इन नाटकों का प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतर्गत ही दिया गया है।  वर्ल्ड माइम आर्गेनाइजेशन के सदस्य कुणाल मोटलिंग और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित एवं मेटा बेस्ट थिएटर एक्टर अवार्ड विजेता अजीत सिंह पालावत,  राजस्थान के वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल आचार्य, ईश्वर दत्त माथुर एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से सौति चक्रवर्ती तथा मध्यप्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक टीकम जोशी ने कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया व साथ ही रंगमंच में आ रहे निरन्तर बदलावों व इनकी स्वीकार्यता और आधुनिक रंगमंचीय तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया गया। 

कार्यशाला के लिए कुल 150 प्रतिभागियों के आवेदन आये थे जिनमें से प्रतिभागियों के कौशल, रंगमंच के प्रति समर्पण, उच्चाकांशाओं के आधार पर 32 कलाकारों को कार्यशाला के लिए चयनित किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 18 वर्ष से अधिक उम्र के कलाकारों को कार्यशाला में निःशुल्क प्रवेश दिया गया था। कार्यशाला का आयोजन मालवीय नगर स्थित कलंदर स्टूडियो  में किया गया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments