आज रखा जाएगा सोमवती अमावस्या का व्रत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) साल 2023 का सावन कई महीनों में बेहद खास है। इस साल अधिक मास पड़ने के कारण सावन कुल 59 दिनों का हो रहा है। इसमें मुख्य रूप से सोमवती अमावस्या, सावन शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और रक्षाबंधन शामिल हैं। 

तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्रचार्य के अनुसार सोमवती अमावस्या को मिथुन राशि के चंद्रमा और पुनर्वसु नक्षत्र और व्याघात योग, चतुष्पाद करण के संयोग में सोमवती हरियाली अमावस्या का पुण्य काल बन रहा है। इस प्रकार का योग साधना, पूजा, दान और ग्रहों की अनुकूलता के लिए सर्वोत्तम समय माना जाता है। 

पित्रों की शांति एवं पिंडदान और दान धर्म करने के लिए श्रावणी अमावस्या का विशेष महत्व है। सूर्य, चंद्रमा, बुध, राहु, केतु ग्रहों की यही युति अब से लगभग 57 वर्ष पूर्व 1966 को देखने को मिली थी।इस बार भी सूर्य कर्क, चंद्रमा मिथुन, बुध हैं। कर्क राशि और राहु केतु क्रमशः मेष और तुला राशि में गोचर करेंगे। जिसे हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। सनातन हिंदू परंपरा में पितरों की शांति और श्राद्ध कर्म करने के लिए अमावस्या तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

वैसे तो सनातन परंपरा में प्रत्येक अमावस्या का विशेष महत्व है। लेकिन इस बार बहुत ही विशेष संयोग बन रहा है। इस बार सावन अमावस्या सोमवार को पड़ने से सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग भी बंद है। इसके अलावा हरियाली अमावस्या पर कर्क संक्रांति भी है यानी इस दिन सूर्य, कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इससे व्रती को सूर्य देव का आशीर्वाद भी मिलेगा। 

सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त - हरियाली अमावस्या या सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त 16 जुलाई को रात 10 बजकर 8 मिनट पर प्रारंभ होगी। जबकि यह 18 जुलाई को सुबह 12 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी। हालांकि, उदया तिथि मान्य होने के कारण सोमवती अमावस्या का व्रत 17 जुलाई, सोमवार को रखा जाएगा। बता दें कि हरियाली अमावस्या किसानों का पर्व कहलाता है। यानी इस दिन किसान खेती के उपकरणों की पूजा कर ईश्वर से अच्छी फसल की कामना करते हैं |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments