हरियाली अमावस मेले में स्काउटस, गाइड्स, रोवर्स व रेंजर्स दे रहे सराहनीय सेवाएं

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित 17 और 18 जुलाई को सुखाडिया सर्कल से फतहसागर पाल तक लगने वाले हरियाली अमावस्या मेले में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर 100 स्काउट्स,गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, ट्रेनिंग काउन्सलर मेले में विभिन्न स्थानों पर स्काउट गाइड सेवाएं दे रहे हैं।

सुरेंद्र कुमार पाण्डे जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले खोया पाया, बच्चों के गुम हो जाने पर बूथ पर पंहुचाने, जल सेवा, मेले में रास्ता भूल जाने पर सही रास्ता दिखाने, जेब कतरों को पुलिस को सुपुर्द करने, महिलाओं के बीच घूम रहे गरदुलो को पुलिस को सुपुर्द करने आदि की सेवाएं दे रहे हैं। विजय लक्ष्मी वर्मा जिला संगठन आयुक्त गाइड ने बताया कि जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर स्काउट्स गाइड्स विभिन्न बूथों पर निर्धारित स्काउट्स गाइड्स पौशाक में 100 स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स और ट्रेनिंग काउन्सलर सेवाएं दे रहे हैं।

जिला संगठन आयुक्त स्काउट पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय मेले में स्काउटस,गाइड, रोवर्स, रेंजर्स की सेवाएं पूरे परवान पर है  इनके द्वारा बहुत ही तन्मयता के साथ अलग-अलग स्थानों पर सेवाएं दी जा रही है। स्काउट्स गाइड्स की निष्णात सेवाओं की हरकोई तारीफ कर रहे हैं। मेले में सेवाएं दे रहे वालियंटर का आज प्रमोद कुमार शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने अवलोकन कर उनकी हौसला अफजाई करते हुए इसे एतिहासिक बताया।

मेले में भगवती लाल साहू, पुष्कर लाल चौधरी, सुरेश कुमार प्रजापत, उमेश पुरोहित, विक्रम सिंह कुमावत, कल्पना धर्मावत, किरण पोखरना, उषा शर्मा, तुलसी मौर्य, खुशी वाधवानी, शिप्रा चतुर्वेदी, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदय ओपन रोवर्स रेंजर्स क्रू टीम के रोवर्स रेंजर्स सेवाएं दे रहे हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments