Rashifal: आज 16 जुलाई का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 16 जुलाई 2023 को रविवारहैअंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 16 जुलाई 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। संयत रहें। आलस्य अधिक हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

वृष राशि -  क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि - अनावश्‍यक खर्चों से मन परेशान हो सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कर्क राशि - कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें।

सिंह राशि - आय में कमी एवं खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावनाएं बन रही हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे।  सन्तान को कष्ट रहेगा।

कन्या राशि - सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मन कुछ परेशान हो सकता है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

तुला राशि - धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा।

वृश्चिक राशि - संयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्षेत्र बन सकता है।अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी। दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

धनु राशि - रहन-सहन कष्टमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। बौद्धिक कार्यो से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर राशि - कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आएगी। कारोबार में सुधार होगा।

कुंभ राशि - किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, परन्तु जलाशय एवं नदी आदि में स्नान से बचें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

मीन राशि - यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता म‍िलेगी। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments