शुद्ध प्राणवायु व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है - योगाचार्य व पर्यावरण प्रेमी शंकरलाल सैनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रतननगर (संस्कार सृजन) कस्बे के शीतला माता मंदिर में रविवार को पौधे लगाये गये । शीतला मंदिर विकास समिति व पतंजली योगपीठ हरिद्वार की चूरू तहसील इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शीतला मंदिर परिसर में पौधे लगाये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतजंलि योगपीठ हरिद्वार के चूरू जिला बीएसटी प्रभारी डॉ. सत्यनारायण झाझडिया रहे । डॉ. सत्यनारायण झाझडिया ने मंदिर परिसर में पौधा लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की ।


पतजंलि योगपीठ हरिद्वार के चूरू तहसील प्रभारी एवं शेखावाटी जनपद के जाने-माने योगाचार्य व पर्यावरण प्रेमी तथा राजकीय लोहिया कॉलेज के योग कांउसलर योगाचार्य शंकरलाल सैनी ने कहा कि आज के इस भागमभाग जीवन में मनुष्य को शुद्ध प्राणवायु मिलना काफी दुर्लभ हो गया है। शुद्ध पर्यावरण को लेकर आज पूरी दुनिया चिंतित है | अतः जलवायु को शुद्ध रखना हम सबके लिए जरूरी हो गया है। पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है

योगाचार्य व पर्यावरण प्रेमी शंकरलाल सैनी ने कहा कि प्रकृति से आज हम फ्री में ऑक्सीजन का उपयोग कर रहे हैं इसकी क्या कीमत है यह हमने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देख लिया इसलिए ऑक्सीजन चाहिए तो हम सबका कर्तव्य है कि जीवन भर में कम से कम 100 पेड़ अवश्य लगाएं, वर्तमान में किया गया पौधरोपण आने वाले पीढ़ियों को सुकून देगा | योगाचार्य व पर्यावरण प्रेमी शंकरलाल सैनी ने कहा कि उन्होंने गत वर्ष 100 से अधिक पेड़ लगाए जो आज सभी सुरक्षित है | उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को पौधों के प्रति जागरूक कर आमजन को दूषित पर्यावरण प्रदूषण से बचाना है। जिससे कि मनुष्य को शुद्ध प्राणवायु मिल सके।

योगाचार्य व पर्यावरण प्रेमी शंकरलाल सैनी ने कहा कि इन पांचो को बचाना जरूरी है | जल, जंगल, जमीन, जीव, जलवायु आदि यह पांच यदि नहीं बचे तो मानव जीवन खतरे में आ जाएगा। इसके आलावा योगाचार्य व पर्यावरण प्रेमी शंकरलाल सैनी ने इस क्षेत्र में पायी जाने वाली अश्वगंधा, शतावरी, गोखरू, पत्थर चट्टा, मीठा नीम, पुनर्नवा आदि आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के उपयोग का तरीका व इनसे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। 

पतजंलि योगपीठ हरिद्वार के चूरू जिला सोशल मीडिया प्रभारी विजय गोठवाल नेे कहा कि पेड़ पौधों का हमारे जीवन में  बड़ा महत्व है। शीतला मंदिर विकास समिति के व्यवस्थापक व पतंजली योगपीठ के चूरू तहसील कोषाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापत ने बताया कि फलदार, छायांदार पौधों के साथ कुछ फूलों की बेल भी लगाई गयी है। 

भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष केडी प्रजापत ने उपस्थितजनों को पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी।अनिल इंदोरिया, शिवभगवान सैनी, सीताराम कटारिया, महेश सैनी, विनोद तंवर, दयानंद गोठवाल आदि ने पौधे लगाने में सहयोग किया तथा अन्य लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रिंसीपल श्यामलाल, धर्मेंद्र सिंह, मनोज प्रजापत, हेमंत प्रजापत आदि मौजूद रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments