शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में भव्य दीप यज्ञ का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं की ओर से बुनकर समाज की धर्मशाला शिव मंदिर के पास भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वाद्य यंत्रों के साथ प्रज्ञा गीत के माध्यम से की गई। इस दीप यज्ञ में आसपास मोहल्ले की माताओं बहनों ने अपने-अपने घरों से पांच पांच दीपक लाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम में सभी को उपासना, साधना,आराधना के बारे में बताया और वैदिक मंत्रों से दीपक प्रज्वलित कर लोक कल्याण, समाज कल्याण हेतु गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां समर्पित की गई। वही सांवरमल अग्रवाल ने सभी को एक-एक बुराई छोड़ने का संकल्प दिलाया। प्रज्ञा पीठ के सचिव राजकुमार शर्मा ने आदर्श समाज की स्थापना हेतु कुरीतियों को छोड़ने का आग्रह किया। दीपयज्ञ के इस अवसर पर रोहित बुनकर का सभी वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में आशीर्वचन के साथ जन्म दिवस संस्कार मनाया गया।  

कार्यक्रम के पश्चात नंदलाल बुनकर के घर पर शांतिकुंज हरिद्वार से लाया गया शक्ति कलश स्थापित किया गया। मंच का संचालन अमित गोठवाल, हेमराज कुमावत, ममता, ममता दादरवाल,अमित अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान माल चंद बुनकर, सीताराम बुनकर, रामकरण बुनकर, विकास बुनकर, राजेंद्र बंगाली, कमलेश देवी, गीता देवी एवं शकुंतला देवी आदि परिजन उपस्थित रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments