नागरिक विकास समिति के आम चुनाव हुए सम्पन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) नागरिक विकास समिति (रजि.) ब्लॉक 265 प्रताप नगर के आम चुनाव आज शांति पूर्वक और बड़े ही उल्लास के साथ सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी फूल चंद शर्मा ने बतलाया की नागरिक विकास समिति ब्लॉक 265 प्रताप नगर जयपुर के  आज आम चुनाव मै अध्यक्ष पद हेतू चित्रा गौतम और माया देवी के बीच में मुकाबला हुआ। उन्होंने बताया है कि सम्पूर्ण कॉलोनी मै स्थित 475 मकान मालिकों मै निवास कर रहे पिछले 2 हफ्ते में घर घर संपर्क करके सभी मूल निवासियों से सदस्यता फॉर्म भरवाए गए और उनके आधार पर ही मतदान सूची तैयार की गई। इसी कड़ी में आज सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली से मतदान करवाते हुए चुनाव सम्पन्न करवाए।

पूर्व निर्धारित समय अनुसार सांय 6 बजे मतगणना की गई जिसमे माया देवी ने अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों के अंतर से पराजित करतें हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम में विजय हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष को मुख्य चुनाव अधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 

नव निर्वाचित अध्यक्ष माया देवी ने अपने उद्बोधन में समिति के संवेधानिक रूप से शांति पूर्वक चुनाव करवाए जाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी और उनके सहयोगी सदस्यो का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कॉलोनीवासियों द्वारा दिए गए अपार जन समर्थन और सहयोग पर पूरी जी-जान लगाकर आम जनता के हितों की रक्षा और चहुमुखी विकास के लिए वचनबद्धता निभाने का आश्वासन दिया। चुनाव परिणाम में जीत हासिल करने के बाद विजयी उम्मीदवार माया देवी द्वारा विजय जुलूस निकाला जिसमे सभी लोगों ने अध्यक्ष को पुष्प मालाओं से माल्यार्पण कर जीत की खुशी जाहिर की। जीत की खुशी में आतिशबाजी की गई और मिठाईया बांटी गई। सभी लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी।

आज के इस चुनावी कार्यक्रम में कॉलोनी के अधिकाश गणमान्य नागरिकों में शामिल कजोड़ मल बैरवा, बसंत लोधी, मुरारी लाल बैरवा, सतेंद्र कसाना, दीपक शर्मा, शिव चरण गौतम, भगवान सिंह, महेंद्र , ललित शर्मा, पुस्पेंद्र राजपुरोहित, अनंत अग्रवाल, मोहन साहू , पोसेंद्र ठाकुर, भीमराव के साथ जनसमूह उपस्थित रहा। सभी कोलोनीवासीयो पर आज के चुनाव का इतना जोश था कि लोग बारिश के मौसम में भी सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक अपना मतदान करने आते रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष पति भगवान सिंह ने उपस्थित जन समूह और चुनाव अधिकारियो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments