महिला कर्मचारी ने लगाया अपने बॉस पर छेड़छाड़ का आरोप

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर के सचिवालय में तैनात एक कंप्यूटर एजेंसी के बॉस (मैनेजर) के महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बॉस के साथ डेटिंग से मना करने पर टॉर्चर कर आरोपी बॉस ने जॉब से निकालने की धमकी दी। केबिन में बुलाकर सिर से पांव तक घूरने के साथ अश्लील बातें करता है। अशोक नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसआई कविता यादव कर रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर निवासी 31 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह सचिवालय के एक डिपार्टमेंट पर जॉब करती है। आरोप है कि ऑफिस का बॉस (मैनेजर) पिछले 2-3 महीने से मानसिक-शारीरिक टॉर्चर कर रहा है। उससे गलत डिमांड की जाती है। अकेले होने पर उसे केबिन में बुलाकर देर तक खड़ा रखकर बात करते हैं। सिर से पैर तक अश्लील तरीके से घूरते हैं। कैबन में बुलाकर काम से जुड़ी कोई बात नहीं करते। सिर्फ अश्लील बात करते है। ऑफिस के बाद कॉफी के लिए किसी कैफे में चलने के लिए दबाव बनाते हैं। कई बार मना करने के बाद भी शाम को देर तक रुकने के लिए दबाव बनाते है।

पीड़िता का आरोप है कि बॉस कहते है कि अगर तुम मेरे साथ बाहर नहीं चली तो तुम्हें नुकसान भी उठाने पड़ेगे। तुम्हारा इनक्रीमेट मुश्किल होगा। तुम्हारी सरकारी नौकरी सिक्योरिटी नहीं है। क्योंकि में ऑफिस स्तर पर काफी प्रभावशाली और शक्तिशाली हूं। तुम्हें जरूरत से ज्यादा और अनावश्यक काम देकर जो तुमसे नहीं हो पाएगा। तुम्हारा रोज का वर्क रूटीन बिगाड़ दूंगा। तुम्हें मानसिक तरीके से परेशानी होगी। ऐसा तुम्हें करना ही पड़ेगा, नहीं तो मैं तुम्हें जॉब से हटाने की भी पॉवर रखता हूं।

पीड़िता बॉस की डिमांड को बार-बार नकारती रही। देर तक ऑफिस में कभी नहीं रुकी, क्योंकि इन सब से वह काफी डर हुई थी। आरोप है कि कई बार आते-जाते समय बॉस डेक्स के पास से निकलते समय उसके कंधे और गर्दन को गलत तरीके से टच करते। उसे मानसिक दबाव झेलना पड़ा। जिस वजह से परेशान होकर कभी-कभी ऑफिस से बाहर निकलना पड़ता था।

ऑफिस गैलेरी में कई बार चलाकर टकरा जाते। परेशान होकर 19 जून को सीनियर बॉस से आरोपी बॉस की मौखिक रूप से शिकायत भी की। उन्होंने बात करने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। दिन-प्रतिदिन स्थिति ओर खराब होती गई।

4 जुलाई को सीनियर बॉस ने उसे अपने ऑफिस में बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी बॉस से काम के सिलसिले से दोबारा मिलने को कहा। ऑफिस में बॉस के केबिन में गई। आरोपी बॉस ने जाने पर अश्लील नजरों से घूर कर पूछा कि क्या तुमने तुम्हारा विचार बदला। कॉफी पीने चलोगी।

मना करने पर बॉस ने कहा कि फिर तुम ऐसा करो कि कहीं और जॉब ढूंढ लो। यहां पर तुम्हारी जरूरत नहीं है। वर्क पैलेस पर हैरेसमेंट का सामना करना पड़ रहा है। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने अशोक नगर थाने में आरोपी बॉस के खिलाफ 5 जुलाई को एफआईआर दर्ज करवाई है ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments