सीमेंट व्यापार मंडल की मीटिंग का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सीमेंट व्यापार मंडल की आम सभा का आयोजन कागलिया वाले हनुमान जी मोरीजा रोड चौमूं पर किया गया। साथ ही सावन के महीने में भगवान शिव के प्रसाद चढ़ा कर सभी व्यापारियों ने क्षेत्र के लिए मंगल कामना की प्रार्थना की। 


इस मीटिंग में व्यापार मंडल द्वारा आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा परिचर्चा की जिसमें अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल का माला व साफा पहनाकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने सभी का स्वागत किया। सभी व्यापारियों ने एवं विभिन्न व्यापार मंडल अध्यक्षों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चौमूं को व्यापारियों के हित की बात की एवं उन्होंने आश्वासन दिया की व्यापारियों के हित में जो भी नियम सम्मत कार्य होंगे उनको शत-प्रतिशत लागू किया जाएगा। 

इस अवसर पर रेडीमेड व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र विजय, महामंत्री अशोक रेवाड़का जनरल फैंसी फुटवियर व्यापार मंडल अध्यक्ष पदम चंद जैन, महामंत्री लालाराम गुलिया, खाद एवं किराना व्यापार मंडल महामंत्री नारायण शर्मा, मोबाइल व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित सैनी, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापार मंडल अध्यक्ष कानाराम सैनी, हार्डवेयर एवं सेनेटरी व्यापार अध्यक्ष शिशुपाल जाट आदि का भी सीमेंट व्यापार मंडल पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिनेश गोयनका, कोषाध्यक्ष इंद्र कुमार कुमावत, प्रवक्ता जगदीश बागड़ी, अनिल कुमावत, पवन कुमावत, विनोद अग्रवाल, रामप्रकाश सैनी, विनोद सैनी, रामलाल सैनी, कालूराम नट वाडिया, सोहन लाल जाट, मोहन बागड़ा, माली राम कुमावत सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments