एनपीएस फंड के लिए सभी सांसद आवास पर होगा प्रदर्शन, 1 अक्टूबर को दिल्ली में करेंगें महारैली

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) अजमेर यूनिट NMOPS के प्रतिनिधि व रेलवे यूनियन IREU के उम्मेदसिंह चौहान ने बताया कि  रविवार प्रातः 11 बजे से शाम 6 बजे तक राजधानी जयपुर स्थिति अग्रवाल धर्मशाला के कांफ्रेंस हॉल में  पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) की राजस्थान इकाई के प्रदेशाध्यक्ष कोजाराम सियाग की अध्यक्षता में प्रांतीय कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई | जिसमें केंद्र सरकार की पुरानी पेंशन विरोधी नीति के खिलाफ और राजस्थान के 41000 करोड़ रुपए के एनपीएस फंड लौटाने की मांग को लेकर निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव जगदीश यादव ने किया, बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के आलावा राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों के जिला व ब्लॉक पदाधिकारी शामिल हुए।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोजाराम सियाग ने कहा कि राजस्थान सहित 4 अन्य राज्यों ने कर्मचारियों की मांग को समझते हुए आंदोलन के प्रभाव में अपने राज्यों में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल कर दी है लेकिन केंद्र सरकार ने NPS फंड को लौटाने से इन्कार कर दिया है साथ ही केंद्र सरकार व उनके नुमाइंदे पुरानी पेंशन को पाप बताकर OPS बहाली में रोड़े अटका रहे है जिससे देशभर के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त हो गया है, हम सब मिलकर इस पुरानी पेंशन विरोधी नीति के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगें।

प्रदेश महासचिव जगदीश यादव ने  बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयानुसार राजस्थान के 41000 करोड़ रुपए के एनपीएस फंड को लौटाने तथा केंद्रीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करवाने हेतु राज्य तथा केंद्र के सभी कर्मचारी 1 से 9 अगस्त तक राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन "घंटी बजाओ कार्यक्रम" के तहत राज्य के सभी सांसद आवासो पर जाकर विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम सभी सांसदों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। अगर केंद्र सरकार हमारी बात नही सुनती है तो NMOPS के घोषित कार्यक्रम के अनुसार देशभर के सभी कर्मचारियों के लिए OPS लागू करने व एनपीएस फंड लौटाने की मांग को लेकर 01 अक्टूबर 2023 को देश की राजधानी दिल्ली में लाखों कर्मचारी पेंशन शंखनाद महारैली करेंगें।

साथ ही राजस्थान के सभी कर्मचारियों को केंद्र की पेंशन विरोधी नीति से अवगत करवाते हुए एकजुट करने के लिए जागरण अभियान चलाया जाएगा व एनपीएस बनाम OPS की लड़ाई में मजबूती से बड़े संघर्ष का आह्वान किया जाएगा। वोट फॉर ओपीएस कैंपेन चलाया जाएगा। केंद्र सरकार से 41000 करोड वापस लेने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए Front Against NPS In Railway जयपुर के अध्यक्ष रमेशचंद्र मीणा.ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बार बार आर्थिक घाटे की बात को कहने को महज एक राजनेतिक शगूफा बताया व प्रधानमंत्री द्वारा OPS को फ्री स्कीम वाली रेवड़ी को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा कि केंद्र के इस पेंशन विरोधी रुख से देशभर के कर्मचारी आक्रोशित है और OPS में रोड़े अटकाने वाली नीति के खिलाफ बड़ा संघर्ष करने का आह्वान किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के.आर.सियाग,महासचिव जगदीश यादव, प्रदेश सचिव मोहनलाल एचरा,प्रदेश संयुक्त सचिव मिश्रीलाल साहू, प्रदेश सचिव घंमडा राम कड़वासरा, प्रदेश सचिव मनोज नालिया, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सलीम डायर, प्रदेश संयुक्त सचिव मालाराम डूडी, बीकानेर संभाग संयोजक महेंद्र पाल भंवरिया, जयपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार देवंदा, जयपुर जिला संयोजक संजय यादव, पाली जिला संयोजक अर्जुन कुमावत, सिरोही जिला समन्वयक जीवतदान चरण, भीलवाड़ा जिला संयोजक दुर्गाशंकर सुथार, प्रदेश कमेटी के सदस्य अलवर प्रतिनिधि एसएस दाताराम, अलवर मुकेश मीणा, पाली जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमावत, प्रदेश कमेटी के सदस्य व जैसलमेर प्रभारी राजेंद्र रतनेवाला, सिरोही जिला समन्वयक जीवतदान चारण, अजमेर से रेलवे यूनियन IREU के महासचिव उम्मेदसिंह चौहान, कर्मचारी नेता टोडा राम गोलियां, बीकानेर प्रभारी रामनिवास गोदारा, बजरंग लाल चौधरी, बबलू राम मीणा, जगदीश प्रसाद बेरवा, कैलाश दादरवाल, राजेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह रोज, मोहनलाल गढ़वाल, मुकेश चंद जांगिड़, बंशीधर जाट, हेतराम राहड़, खेताराम चौधरी, पुरुषोत्तम दास गोठवाल, रमेश चंद्र मीणा, शंभू दयाल गुर्जर सहित सभी जिला/अध्यक्ष..कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी,राज्य के सभी सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments