राजस्थान युवा महोत्सव ब्लॉक भवानीमंडी में युवाओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

भवानीमंडी (संस्कार सृजन) राजस्थान युवा महोत्सव का ब्लॉक स्तरीय समारोह भवानीमंडी की जैन बोर्डिंग के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा,जन अभाव अभियोग निराकरण समिति राजस्थान सरकार में सदस्य राजेश गुप्ता करावन, सीताराम मीणा ए डी पी सी समग्र शिक्षा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर प्रसाद शर्मा ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके किया।


समारोह में 17 प्रकार की साहित्यिक सांस्कृतिक एवं लोककला से सम्बंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। बड़े ही उत्साह से 15 से 29 वर्ष के युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान निर्णायक मौजूद रहे। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए 3 निर्णायक नियुक्त किये गए। मंच संचालन प्रह्लाद नागर व्याख्याता व कृष्ण गोपाल वर्मा ने किया। अतिथि राजेश करावन ने सभी प्रतिभागियों को राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भाग लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को अपना हुनर का प्रदर्शन करने का मौका दिया है।भवानीमंडी ब्लॉक में 1000 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने पर खुशी जाहिर की।

समापन समारोह के अतिथि तहसीलदार सत्यनारायण नरवारिया, नगरपालिका चेयरमैन कैलाश बोहरा, वाईस चेयरमैन अनिल मीणा, विनय आसतोलिया, हरीश राठौर वरुण मीणा, दामोदर प्रसाद सीबीईईओ, RP कल्याणमल मेघवाल,पीरूलाल वर्मा  रहे।  

ब्लॉक भवानीमंडी के प्राचार्य , प्र अ,अध्यापक व प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा 22 निर्णायको द्वारा अलग अलग विधाओं की प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय,तृतीय विजेताओं का निर्णय दिया | सभी आतिथियो ने प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आए प्रतियोगियों को प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। युवा महोत्सव ब्लॉक भवानीमंडी कार्यक्रम का समापन हुआ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments