नए मंडल रेल प्रबंधक का स्वागत समारोह एवं निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक का किया विदाई समारोह आयोजित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल द्वारा जयपुर में आए नए मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार का स्वागत समारोह एवं निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक नरेन्द्र का विदाई समारोह आयोजित किया गया | सभी कमर्चारियों ने निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक ओर नए मंडल रेल प्रबंधक को माला साफा पहना कर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत/विदाई समारोह को सफल बनाया।

जोनल अध्यक्ष विनोद मेहता ने बताया कि जब भी हम किसी का स्वागत करे तो उनकी अच्छाइयों को हर जगह प्रचारित करे निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में ट्रेड यूनियन को ज्यादा संघर्ष करने की जरूरत नही पड़ी क्योंकि हमारे मंडल रेल प्रबंधक सदा सकारात्मक रहे और इनके द्वारा लिए गए कड़े फेसलो पर जब भी ट्रेड यूनियन प्रदर्शन का विचार करती जब तक उन समस्याओं का समाधान कर दिया जाता था | साथ ही हम नए मंडल रेल प्रबंधक महोदय से ट्रेड यूनियन के साथ सकारात्मक सबन्धो और कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत रहने की उम्मीद जताई।

नए मंडल रेल प्रबधंक विकास पुरवार ने बोला कि मैं मेरे कार्यकाल में पूरी कोशिश करूंगा कि ट्रेंड यूनियन ओर हमारे सबन्ध हमेशा मधुर बने रहे और श्रमिको के कल्याण के लिए सदा कार्य करूंगा ओर कभी कोई ऐसा कार्य नही होने दूंगा की जिससे कर्मचारियो के हितों पर आक्रमण हो

निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक नरेंद्र ने बोला कि मैंने पूरी कोशिश के साथ कार्य किया है कि हमारे कमर्चारियों का मनोबल उच्चा बना रहे ,मैं बाहरि तोर पर कठोर जरूर हूँ लेकिन हमेशा कर्मचारियो के हितों को सोच कर ही निर्णय लेने का प्रयास किया है | मेरे साथ सदा उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ का सकारात्मक साथ रहा है | कभी भी इस यूनियन ने मुझसे अनैतिक कार्य करवाने का कोई प्रयास नही किया और आपके साथ ने मुझे हमेशा नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की शक्ति प्रदान की है | कार्य की अधिकता के बावजूद भी सभी कर्मचारियों ने पूरी मेहनत से मंडल का नाम रोशन किया | जब तक प्रशासन और ट्रेड यूनियनों का सबन्ध जब तक मजबूत नही होंगे तब तक कर्मचारियो का सार्थक हित सफल नही होगा, इसलिए इन सबन्धो को बहुत मजबूती की जरूरत है |

इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोनल अध्यक्ष विनोद मेहता, जोनल महामंत्री एस आई जैकब ,मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ,मंडल महामंत्री महेश शर्मा, अजमेर मंडल अध्यक्ष जुबेर खान, अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव दीक्षित, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. हीना अरोड़ा सहित मंडल पदाधिकारी राजेश मीना प्रवीण सिंह चौहान, मोहन पुनिया, दीपक कुमार शाखा, सुनील यादव पदाधिकारी,  अनिल चौधरी, याकत अली, पवन सेन, सुधीर उपाध्याय, बिमलेश शर्मा, पृथ्वी सिंह यादव, अर्जुन कुमावत, निकेन्द्र सिंह शेखावत, अनवर हुसैन, चाणक्य सूद, भारत वैष्णव, राजेश गुर्जर, नेमीचंद मंजूर, अहमद सहित उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments