कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा की अंतिम तिथि अब 2 अगस्त

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय, गणगौरी बाजार, जयपुर के प्राचार्य डॉ. प्रहलाद सहाय बुनकर ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के संशोधित प्रवेश कार्यक्रमानुसार बीए/बीएससी पार्ट प्रथम में प्रवेशार्थी छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 2 अगस्त है तथा प्रवेशित छात्राओं की प्रथम सूची का प्रकाशन 4 अगस्त एवं 5 अगस्त को प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन किये जायेंगे।  साथ ही महाविद्यालय में स्नातक पार्ट प्रथम का शिक्षण कार्य 7 अगस्त से प्रारम्भ होगा।

प्राचार्य प्रोफेसर प्रहलाद बुनकर के अनुसार श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि 03 अगस्त व अन्तिम तिथि 10 अगस्त है। प्राप्त आवेदन पत्रों के ऑनलाईन सत्यापन की अन्तिम तिथि 12अगस्त रहेगी। रिक्त स्थानों के लिए प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 14 अगस्त को होगा। 

मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं ई-मित्र पोस्टिंग के साथ फीस जमा करवाने की अन्तिम तिथि 19 अगस्त है। प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन 21 अगस्त को होगा तथा 22 अगस्त को नव प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन होगा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments